1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ज्यादा अखरोट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक, जान लें ये बातें

ज्यादा अखरोट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक, जान लें ये बातें

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 09, 2021 08:28 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 08:35 pm IST

क्या आपको पता है कई गुणों से भरपूर होने के बावजूद अखरोट का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। जानिए अखरोट का असीमित मात्रा में सेवन करने से क्या होता है।

side effects of Walnuts- India TV Hindi
side effects of Walnuts Image Source : INDIA TV

ड्राई फ्रूट्स में बादाम और काजू के अलावा लोग जिस चीज का सबसे ज्यादा सेवन करते हैं वो अखरोट है। अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है जो कि हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि शरीर के किसी भी हिस्से में आई सूजन को भी दूर करता है। लेकिन क्या आपको पता है कई गुणों से भरपूर होने के बावजूद अखरोट का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। जानिए अखरोट का असीमित मात्रा में सेवन करने से क्या होता है।

इन 4 संकेतों से जानिए आपके लंग्स कमजोर हैं या मजबूत

acidity problem
Image Source : INSTAGRAM/SEHATVIDYAacidity problem 

एसिडिटी और पेट में दर्द की शिकायत

कई लोगों को अखरोट खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है। अगर आप भी बेहिसाब अखरोट का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए जानना जरूरी है। अखरोट का ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसकी वजह अखरोट में पाया जाने वाला फाइबर है। यहां तक कि कई लोगों को अखरोट ज्यादा खाने से पेट में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

बढ़ सकता है वजन
अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो अखरोट सीमित मात्रा में खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अखरोट में प्रचुर मात्रा में कैलोरी होती है जो कि आपके वजन को कंट्रोल करने के बजाय और बढ़ा सकती है। करीब 7 अखरोट में 183 कैलोरी पाई जाती है। 

रोजाना की ये 5 आदतें आपके दिमाग को पहुंचा सकती हैं नुकसान

walnut
Image Source : INSTAGRAM/DIETITIANSGULF.KCALwalnut 

हो सकती है अल्सर की दिक्कत
अखरोट की तासीर गर्म होती है। इसका सेवन अधिक करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है जिससे कि अल्सर की दिक्कत हो सकती है। हालांकि ये अभी तक प्रूफ नहीं हो पाया है। 

जी मिचलाने की दिक्कत होना संभव
अखरोट का अधिक सेवन करने से जी मिचलाने की भी दिक्कत हो सकती है। ऐसा इसमें मौजूद हिस्टामिन की वजह से होता है। 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।