1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weight Loss : वजन कम करने के लिए आज ही डाइट में शामिल करें ये फल और सब्जियां, तेजी से दिखेगा असर

Weight Loss : वजन कम करने के लिए आज ही डाइट में शामिल करें ये फल और सब्जियां, तेजी से दिखेगा असर

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 13, 2022 01:13 pm IST,  Updated : Jul 13, 2022 01:13 pm IST

Weight Loss : मोटापे का सीधा कनेक्शन बीमारियों से होता है। बढ़ते वजन के चलते ज्यादा देर तक खड़े न हो पाना और घुटनों में दर्द होना जैसी समस्या बेहद आम है।

Weight Loss- India TV Hindi
Weight Loss Image Source : INDIA TV

Weight Loss : बदलती लाइफस्टाइल के साथ हमारा शरीर दिन पर दिन खराब होता जा रहा है। बेहद कम ही लोग अपने शरीर को ठीक रखने के लिए पूरा वक्त निकाल पाते हैं। ऐसे में हमारे शरीर में चर्बी जमा होने लगती है। जिसके चलते हम मोटापे का शिकार हो जाते हैं। आज के समय में वजन कम करना एक चुनौती वाला काम है। यदि आपका वजन दिन पर दिन बढ़ रहा है तो आप जल्द ही कई बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। 

मोटापे का सीधा कनेक्शन बीमारियों से होता है। बढ़ते वजन के चलते ज्यादा देर तक खड़े न हो पाना और घुटनों में दर्द होना जैसी समस्या बेहद आम है। मोटापे से आप गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं।  बढ़ते हुए वजन से आज के दौर में लगभग हर शख्स परेशान है । ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन-किन फलों और सब्जियों से आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं।

Weight Loss
Image Source : FREEPIKWeight Loss

टमाटर 

  • टमाटर हर घर के फ्रीज में आसानी से पाई जाने वाली सब्जी है। टमाटर तो हर कोई खा ही सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं टमाटर खाकर भी आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं। टमाटर के अंदर बेहद कम कैलोरी होती है। इसमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। रोजाना टमाटर का सेवन करने से आपको लंबे वक्त तक भूख का एहसास भी नहीं होता है। 

सेब

  • यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में सेब को जरूर शामिल करें। सेब फाइबर से भरपूर फल होता है। डॉक्टर्स भी रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब के अंदर काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। सेब खाने के बाद आपको अपना पेट भरा-भरा महसूस होता है। इसके अलावा सेब कई और फायदे भी हैं।

खीरा 

  • गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग खीरा खाना पसंद करते हैं। रोजाना खीरे का सेवन करने से आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। खीरा के अंदर फाइबर और पानी काफी ज्यादा पाया जाता है। खीरा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

जामुन

  • जामुन बरसात के दिनों में मिलने वाला फल है। जामुन एक लो कैलोरी वाला फल है। यदि आप इस दौरान अपना वजन कम कर रहे हैं तो आप जामुन का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके मीठा खाने की  इच्छा भी पूरी होगी और शरीर में कैलोरी भी कम जाएगी। 

बादाम 

  • बादाम के अंदर कैलोरी की मात्रा कम होती। रोजाना 10-12 बादान खाने का मतलब है 100 कौलोरी का शरीर में जाना। लेकिन बादाम खाने के बाद पेट भरा-भरा लगता है। इसके सेवन से आपको काफी वक्त तक भूख नहीं लगती है। तो रोजाना बादम खाने से आप ज्यादा कैलौरी से बच सकते हैं। बादाम के और भी कई फायदे होते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

ये भी पढ़िए -

बदलता मौसम आपको कर सकता है बीमार, सर्दी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए ट्राई कीजिए ये 5 देसी नुस्खे

Diabetes: डायबिटीज के मरीज इन 5 चीजों को लंच में जरूर करें शामिल, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर और रहेंगे फिट एंड फाइन

Weight Loss: वजन कम करने के लिए बदलनी होंगी ये आदतें, इस एक चीज़ को बिल्कुल भी न खाएं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।