1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाने के बाद मुंह नहीं धोने से क्या होता है? जान लें नहीं तो बैठे-बिठाए होंगे इन 3 समस्याओं के शिकार

खाने के बाद मुंह नहीं धोने से क्या होता है? जान लें नहीं तो बैठे-बिठाए होंगे इन 3 समस्याओं के शिकार

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Sep 15, 2023 07:45 am IST,  Updated : Sep 15, 2023 07:45 am IST

बहुत से लोगों की ऐसी आदत होती है वो खाना खाने के बाद मुंह धोते है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आपको इन समस्याओं के बारे में जान लेना चाहिए। क्या हैं ये समस्याएं जान लेते हैं विस्तार से।

 don't wash your mouth after eating - India TV Hindi
don't wash your mouth after eating Image Source : SOCIAL

बहुत से लोगों की ऐसी आदत होती है कि वो कभी भी खाना खाने के बाद अपना मुंह नहीं धोते, कुल्ला नहीं करते। जबकि, ये आदतें हमारी भलाई के लिए ही हैं और इन्हें फॉलो करना हमें ही सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है। लेकिन, आपको ये बात समझना होगा खाने के बाद मुंह न धोना क्यों जरूरी है। ये न सिर्फ दांतों में फंसी गंदगी को साफ करने में मदद करता है बल्कि, ये आपको मुंह से जुड़ी कई बीमारियों से भी बचा सकता है। इसके अलावा भी हर बार खाना खाने के बाद मुंह धोने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

खाने के बाद मुंह नहीं धोने से क्या होता है-Why should we rinse our mouth after meal in hindi

1. दांतों की ऊपरी परत (इनेमल) खराब होती है

जब हम खाना खाते हैं तो खाना पचाने के लिए लार उत्पन्न होता है और ये खाने से निकलने वाले शुगर के साथ मिल जाता है। बैक्टीरिया इस शुगर को पचाने के लिए एंजाइम का उत्पादन शुरू कर देते हैं और बदले में एसिड और अपशिष्ट उत्पादों को पीछे छोड़ देते हैं जो प्लाक नामक परत के रूप में हमारे दांतों पर बने रहते हैं। प्लाक हमारे दांतों को पीला रंग देता है। साथ ही इसका एसिड गुण दांतों की ऊपरी परत यानी इनमेल को खराब कर देता है। 

इस कीड़े के काटने से ओडिशा में हुई 5 लोगों की मौत, तेजी से फैला रहा है ये इंफेक्शन

2. दांतों में सड़न हो सकती है

खाने के बाद मुंह नहीं धोने से आपके दांतों में सड़न हो सकती है। दरअसल, बैक्टीरिया आपके दांतों में जमा खाने पर बैठकर, दांतों में सड़न पैदा कर सकते हैं। इसकी वजह से आपके दांतों में तेज दर्द हो सकता है और आपके दांत पूरी तरह से खराब हो सकते हैं। इसके अलावा ये ज्यादा बढ़ने पर दांतों की जड़ों को भी खोखला कर सकता है और इन्हें खराब कर सकता है। 

tooth_pain
Image Source : SOCIALtooth_pain

3. माउथ इंफेक्शन हो सकता है

अगर आप खाना खाने के बाद मुंह नहीं धोते हो तो तुम माउथ इंफेक्शन के शिकार भी हो सकते हैं। दरअसल, खाना और इसके साथ मिले हुए बैक्टीरिया, इंफेक्शन पैदा करते हैं। इसकी वजह से होता ये है कि मुंह में छाले निकल आते हैं और जीभ पर दाने हो सकते हैं। इसके अलावा खाने के बाद मुंह साफ करना और कुल्ला करना मुंह की बदबू को भी दूर करने में मदद कर सकता है।

शुगर कंट्रोल करने में कारगर हैं स्वामी रामदेव के ये उपाय, जानें किन बातों का रखें ध्यान

तो, इन समस्याओं से बचने के लिए आपको खाने के बाद मुंह साफ जरूर करना चाहिए। साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि आप खाने के तुरंत बाद लगभग 3 से 5 मिनट ये काम करें। साथ ही कोशिश करें कि हर बार खाने के 30 मिनट दांतों को ब्रश जरूर करें। ऐसा करना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

\

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।