1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस कीड़े के काटने से ओडिशा में हुई 5 लोगों की मौत, तेजी से फैला रहा है ये इंफेक्शन

इस कीड़े के काटने से ओडिशा में हुई 5 लोगों की मौत, तेजी से फैला रहा है ये इंफेक्शन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Sep 14, 2023 04:00 pm IST,  Updated : Sep 14, 2023 04:00 pm IST

Scrub typhus: इस कीड़े के काटने से ओडिशा में 5 लोगों की मौत हो गई है। आइए, जानते हैं कैसे फैला रहा है ये गंभीर संक्रमण।

 scrub typhus infection- India TV Hindi
scrub typhus infection Image Source : SOCIAL

Scrub typhus: ओडिशा के बारगढ़ जिले में स्क्रब टाइफस के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके कारण जिले में चार अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा स्क्रब टाइफस के मामले शिमला में भी बढ़े हैं। लेकिन, समझने वाली ये है कि ये संक्रामक बीमारी है क्या और ये कैसे फैल रही है। इसके अलावा ये कौन सा कीड़ा है और ये कीड़ा कहां पाया जाता है जो कि इस बीमारी का कारण बन रहा है। पहले जानते हैं स्क्रब टाइफस  है क्या।

क्या है स्क्रब टाइफस-Scrub typhus in hindi

स्क्रब टाइफस (Scrub typhus) एक संक्रामक रोग है जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी (Orientia tsutsugamushi) नामक बैक्टीरिया से होता है। ये असल में घुन के जैसा दिखने वाला कीड़ा है जो ज्यादातर घास, झाड़ियों, चूहों, खरगोशों और गिलहरियों जैसे जानवरों के शरीर पर देखा जाता है। जब लोग इनके संपर्क में आ जाते हैं तो ये उन्हें काटकर संक्रमण पैदा करता है।

खांसने और छींकने से भी फैल सकता है चिकनपॉक्स का ये नया वेरिएंट, बचाव के लिए जान लें इसके लक्षण

स्क्रब टाइफस काटने के लक्षण-Scrub typhus symptoms in hindi

स्क्रब टाइफस काटने के बाद व्यक्ति में सबसे पहला लक्षण होता है तेज बुखार। इसके बाद ठंड लगना, गंभीर सिरदर्द,गहरे रंग की पपड़ी जैसा घाव, बढ़े हुए लिम्फ नोड, शरीर पर लाल धब्बे या चकत्ते हो सकते हैं। इसके अलावा सूखी खांसी, शरीर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, लाल आंखें,भ्रम,गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण और मेनिनजाइटिस हो सकता है। संक्रमित होने के करीब 10 दिन बाद लक्षण शुरू होते हैं और ये कई अंगों के फेल्योर का कारण भी बन सकता है। 

 scrub typhus in hindi
Image Source : SOCIAL scrub typhus in hindi

जानलेवा हो सकता है डेंगू का ये खतरनाक वेरिएंट, दिन के 6 घंटे एक्टिव घूमता है इसका मच्छर

किन लोगों को है ज्यादा खतरा

बागवानी और बाहरी गतिविधियों में लगे लोगों को संक्रमण का खतरा अधिक है। साथ ही कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग भी इस संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में स्वच्छता का ध्यान रखें, पालतू जानवरों को संभालते समय सतर्क रहें  और झाड़ियों व घर के आस-पास पेड़ पौधों की सफाई करते रहें। इसके अलावा लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें और सही जानकारी रखते हुए अपना इलाज करवाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।