1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है?

रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 08, 2026 07:50 am IST,  Updated : Jan 08, 2026 08:55 am IST

रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीना सेहत के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खा माना जाता है। अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व होता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। ऐसे में चलिए जानते हैं सुबह खाली पेट अजवाइन का पानीपीने से क्या होता है।

खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है- India TV Hindi
खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है Image Source : FREEPIK

सुबह की शुरुआत हमारी कैसी होती है इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। हम सुबह में जो कुछ भी खाते पीते हैं वो हमारी बॉडी पर प्रभाव डालता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सुबह की हेल्दी शुरुआत करने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप अपने सुबह की शुरुआत हेल्दी चीजों के साथ करें तो ये काफी फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन हर घर में मौजूदा होता है। इसका इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि ये सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। रोजाना सुबह अजवाइन का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है।

1. पाचन तंत्र में सुधार

अजवाइन का पानी पेट के लिए रामबाण है। यह शरीर के डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे गैस और एसिडिटी से तुरंत राहत मिलती है। अपच और पेट फूलने (Bloating) की समस्या भी दूर होती है। साथ ही कब्ज (Constipation) की दिक्कत कम होती है।

2. वजन घटाने में मददगार

खाली पेट इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यह शरीर की चर्बी को कम करने और कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसमें आधा नींबू का रस भी निचोड़ सकते हैं।

3. सर्दी-जुकाम के लिए

अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह फेफड़ों के जमाव (Congestion) को साफ करने में मदद करता है। अस्थमा या पुरानी खांसी वाले लोगों के लिए यह पानी काफी फायदेमंद साबित होता है।

4. पीरियड्स के दर्द में आराम

जिन महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द या ऐंठन होती है, उनके लिए गुनगुना अजवाइन का पानी दर्द काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

5. कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य

अजवाइन का पानी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को घटाने में मदद कर सकता है।

इसे बनाने का सही तरीका

एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें। सुबह इस पानी को तब तक उबालें जब तक वह आधा न रह जाए। इसे छान लें और हल्का गुनगुना होने पर धीरे-धीरे पिएं।

इस बात का रखें ध्यान

अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इसलिए यदि आप गर्भवती हैं, आपको अल्सर है या शरीर में बहुत अधिक गर्मी रहती है, तो इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।