1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका और फायदे

रोज रात को हल्दी वाला दूध पीने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका और फायदे

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 06, 2026 07:12 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 07:12 pm IST

हेल्दी शरीर के लिए लोग अक्सर हल्दी का दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन इसे पीने का सही तरीका क्या है और किन लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है चलिए डॉक्टर से जानते हैं।

रात को हल्दी वाला दूध पीने के फायदे,- India TV Hindi
रात को हल्दी वाला दूध पीने के फायदे Image Source : MAGNIFIC

हल्दी वाले दूध का सेवन लोग सदियों से करते आ रहे हैं। आयुर्वेद में भी इसे गोल्डन मिल्क कहा गया है। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक, एमबीबीएस और एमडी, डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से कौन से फायदे हो सकते हैं, कौन से दूध का इस्तेमाल करना चाहिए, इसे पीने का सही तरीका क्या है और किन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए?

हल्दी वाले दूध क्यों है फायदेमंद?

 

हल्दी वाले दूध में एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज़ हैं यानी यह आपके शरीर में मौजूद सूजन को कम करने में कारगर है। सूजन कम होना हार्ट के लिए फायदेमंद है। साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मददगार है। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं और त्वचा व पाचन में सुधार करते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन ऑक्सीडेटिव स्टेस को कम करता है और बॉडी सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।

क्या है सेवन का सही तरीका?

हल्दी वाले दूध में आप काली मिर्च, दालचीनी और अदरक भी डाल सकते हैं। इससे इसे पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप स्कीमिड मिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप प्लांट बेस्ड मिल्क का भी सेवन कर सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल आप आधे चम्मच से ज़्यादा न करें। अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो लो फैट दूध का ही इस्तेमाल करें। इस बात का ध्यान रखें हल्दी वाला दूध आपकी सेहत के लिए तभी फायदेमंद है जब आप बैलेंस्ड डाइट और एक्सरसाइज़ भी फॉलो करें। साथ ही अपनी डाइट में फल और सब्जियों को भी शामिल करें।

किन लोगों को सेवन करने से बचना चाहिए?

अगर आपको गैस ज़्यादा बनती है तब इसक सेवन करने से बचें। अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो इसका सेवन न करें। अगर आप गॉल ब्लैडर के मरीज हैं तब भी हल्दी वाले दूध का सेवन न करे। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पित्त के उत्पादन और गॉल ब्लैडर के संकुचन को बढ़ाता है

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।