1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किसे कहते हैं मॉनसून एंग्जाइटी, इस समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

किसे कहते हैं मॉनसून एंग्जाइटी, इस समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 01, 2025 05:22 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 05:22 pm IST

क्या आप जानते हैं कि मॉनसून के दौरान एंग्जाइटी की समस्या बढ़ सकती है? आइए मॉनसून एंग्जाइटी से छुटकारा पाने के कुछ तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

मॉनसून एंग्जाइटी- India TV Hindi
मॉनसून एंग्जाइटी Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी बदलते मौसम में एंग्जाइटी की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको मॉनसून एंग्जाइटी भी हो रही होगी। जो लोग मॉनसून एंग्जाइटी से बचाव करना चाहते हैं या फिर इस तरह की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, वो कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर सकते हैं। यकीन मानिए ये टिप्स मॉनसून एंग्जाइटी को काफी हद तक कम कर सकती हैं।

मॉनसून एंग्जाइटी से कैसे बचें?

साउंड स्लीप आपकी एंग्जाइटी को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। सोने से कम से कम 1-2 घंटे पहले आपको अपने फोन से दूरी बना लेनी चाहिए। सोने का टाइम सेट करें यानी रात में एक ही समय पर सोएं और अगली सुबह एक ही समय पर उठें। आप लाइट थेरेपी को भी यूज कर सकते हैं। सुबह-सुबह डेलाइट स्पेक्ट्रम लैंप का इस्तेमाल करने से भी आपके मूड पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है।

फायदेमंद साबित होगा योग

रोजाना 15 मिनट योग करने से मॉनसून एंग्जाइटी को दूर किया जा सकता है। डांस थेरेपी भी आपके मूड को सुधारने में असरदार साबित हो सकती है। इसके अलावा इस समस्या से बचने के लिए आपको कैफीन के सेवन को भी कम कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बारिश में ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने से बेचैनी बढ़ सकती है। कैफीन की जगह आप कैमोमाइल या फिर लेमन टी जैसी हर्बल चाय पी सकते हैं।

एंग्जाइटी को कैसे कम करें?

लैवेंडर या फिर पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की खुशबू भी एंग्जाइटी को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा मॉनसून एंग्जाइटी की समस्या से बचने के लिए घर में अच्छा वेंटिलेशन होना जरूरी है। हेल्दी एयर क्वॉलिटी आपकी मेंटल हेल्थ को सुधार सकती है। अगर इस तरह की टिप्स को फॉलो करने के बाद भी आपको आराम नहीं मिल पा रहा है तो आपको साइकोथेरेपी की मदद लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।