1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आयरन की कमी से शरीर में क्या-क्या दिक्कत होती है, डेफिशिएंसी को कैसे दूर करें?

आयरन की कमी से शरीर में क्या-क्या दिक्कत होती है, डेफिशिएंसी को कैसे दूर करें?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 15, 2025 03:53 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 03:53 pm IST

क्या आप जानते हैं कि अगर समय रहते आयरन की कमी को दूर नहीं किया गया, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार बन सकते हैं?

आयरन डेफिशिएंसी- India TV Hindi
आयरन डेफिशिएंसी Image Source : INDIA TV

आयरन की कमी आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयरन की कमी से एनीमिया भी हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस पोषक तत्व की कमी के बारे में जितनी जल्दी पता चल जाएगा, आपकी सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचेगा। आइए जानते हैं कि आयरन की कमी से आपके शरीर में क्या-क्या दिक्कत हो सकती है।

दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होना

आयरन की कमी की वजह से आपके शरीर के एनर्जी लेवल्स पर नेगेटिव असर पड़ सकता है यानी आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो आपकी त्वचा का रंग पीला पड़ने लगेगा। 

चक्कर आना या सांस लेने में तकलीफ

क्या आप जानते हैं कि आयरन की कमी की वजह से आपको चक्कर भी आ सकते हैं? दरअसल, आयरन की कमी के कारण ब्रेन में ठीक से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और चक्कर आने लगते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सिर में दर्द रहना, ये लक्षण भी आयरन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा अगर आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही हो, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

कैसे दूर करें आयरन की कमी?

आयरन की कमी को दूर करने के लिए आयरन रिच फूड आइटम्स का सेवन करना शुरू कर दीजिए। दाल और हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। सही मात्रा में और सही तरीके से किशमिश और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करके भी आपको इस पोषक तत्व की कमी से छुटकारा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।