1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैल्शियम की कमी की वजह से शरीर में क्या-क्या दिक्कत हो सकती है?

कैल्शियम की कमी की वजह से शरीर में क्या-क्या दिक्कत हो सकती है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 13, 2025 11:27 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 11:27 pm IST

कैल्शियम आपके शरीर के लिए एक बेहद जरूरी तत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस पोषक तत्व की कमी की वजह से आपके शरीर पर क्या असर पड़ सकता है।

कैल्शियम की कमी- India TV Hindi
कैल्शियम की कमी Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपने समय रहते शरीर में पैदा हुई कैल्शियम की कमी को दूर नहीं किया, तो आपको सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप अपने डाइट प्लान में कैल्शियम रिच खाने-पीने की चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए इस पोषक तत्व की कमी की वजह से शरीर पर पड़ने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पैदा हो गई है, तो आपकी हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित होने वाली हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कैल्शियम की कमी की वजह से कमर और पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन महसूस हो सकती है। अगर आप अपनी बोन और मसल हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो अपने शरीर में कैल्शियम की कमी पैदा न होने दें।

त्वचा और बालों में रूखापन

कैल्शियम की कमी की वजह से न केवल आपके शरीर पर बल्कि आपकी त्वचा और आपके बालों पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैल्शियम की कमी की वजह से आपकी त्वचा में ड्राइनेस पैदा हो सकती है। इसके अलावा अगर आपके बालों में रूखापन पैदा होने लगा है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो।

कमजोर हो जाएंगे नाखून

क्या आप जानते हैं कि कैल्शियम की कमी आपकी नेल हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है? शरीर में पैदा हुई कैल्शियम की कमी आपके नाखूनों को कमजोर बना सकती है। ज्यादा कैल्शियम की कमी की वजह से नाखून टूट भी सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।