1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड बढ़ने पर कैसी होनी चाहिए डाइट? जानें क्या खाना चाहिए और किन चीजों से करना चाहिए परहेज

यूरिक एसिड बढ़ने पर कैसी होनी चाहिए डाइट? जानें क्या खाना चाहिए और किन चीजों से करना चाहिए परहेज

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 30, 2025 06:00 am IST,  Updated : Aug 30, 2025 09:27 am IST

यूरिक एसिड बढ़ने पर डाइट का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। चलिए जानते हैं यह समस्या बढ़ने पर आपकी डाइट कैसे होनी चाहिए?

यूरिक एसिड- India TV Hindi
यूरिक एसिड Image Source : FREEPIK

यूरिक एसिड बढ़ने पर डाइट का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। सही खान-पान से यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है, जबकि कुछ खाद्य पदार्थ इस समस्या को और बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

 यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या खाएं?

यूरिक एसिड बढ़ने पर आपको अपनी डाइट का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। आप पानी भरपूर मात्रा में पिएं। पानी शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है। अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल करें। डाइट में दूध, दही और छाछ का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि ये यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियों को शामिल करें। यह यूरिक एसिड को घोलने में मदद करता है और उसे बाहर निकालने में सहायक होता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमित मात्रा में मूंग दाल का सेवन यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है।

 यूरिक एसिड बढ़ने पर किन चीजों से परहेज करें?

यूरिक एसिड बढ़ने पर प्यूरीन से भरपूर चीजों से बचना चाहिए, क्योंकि ये यूरिक एसिड का उत्पादन बढ़ाती हैं। रेड मीट और ऑर्गन मीट में प्यूरीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। झींगा, सार्डिन, और अन्य सीफूड में भी प्यूरीन अधिक होता है। सोडा, कुछ जूस, कैंडी, आइसक्रीम और केक जैसे उच्च फ्रुक्टोज वाले खाद्य पदार्थ यूरिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाते हैं। शराब, खासकर बीयर, यूरिक एसिड के स्तर को तेजी से बढ़ाती है। फूलगोभी, शतावरी, मटर और मशरूम जैसी कुछ सब्जियों में प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, रात के समय दालों का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है, इसलिए रात में इनसे परहेज करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।