Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अचानक शुगर बढ़ने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, जानिए डायबिटीज में क्यों ब्लड शुगर स्पाइक करता है

अचानक शुगर बढ़ने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, जानिए डायबिटीज में क्यों ब्लड शुगर स्पाइक करता है

Blood Sugar Spike In Diabetes: डायबिटीज के मरीज को बहुत सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। जान लें ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर में क्या लक्षण महसूस होते हैं?

Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
Published : Nov 28, 2025 10:23 am IST, Updated : Nov 28, 2025 11:41 am IST
शुगर बढ़ने के लक्षण- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शुगर बढ़ने के लक्षण

डायबिटीज के मरीज कई बार ब्लड शुगर स्पाइक से परेशान रहते हैं। कई बार तेजी से रक्त शर्करा की मात्रा बढ़ने लगती है जिसे समझ पाना भी मुश्किल हो जाता है। शुगर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे खाने-पीने में की गई लापरवाही, समय पर दवा न लेना, ज्यादा तनाव और व्यायाम में कमी शुगर के स्तर को कम ज्यादा कर सकता है। हाई ब्लड शुगर की शिकायत ज्यादातर डायबिटीज के मरीजों में ही होती है क्योंकि उनका शरीर इंसुलिन को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। ब्लड शुगर बढ़ने पर ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपको मुसीबत में डाल सकता है।

ब्लड शुगर बढ़ने के लक्षण

हाइपरग्लाइसेमिया के लक्षण आमतौर पर तब शुरू होते हैं जब ब्लड शुगर का स्तर 250 मिलीग्राम प्रति डेसीलिटर (mg/dL) से ऊपर बढ़ जाता है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो ये और भी बदतर हो सकते हैं।

  1. बार-बार पेशाब आना
  2. थकान
  3. बहुत प्यास लगना
  4. धुंधली दृष्टि
  5. बिना कारण वजन घटना

ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें

हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने ट्रीटमेंट के नियमों का पालन करें और फिंगर स्टिक या लगातार ग्लूकोज मॉनिटर (सीजीएम) का उपयोग करें जिससे ब्लड शुगर का पता लग सके। सीडीसी की ओर से हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कुछ सलाह दी गई हैं।

  • मीठे, नमकीन, स्टार्चयुक्त और हाई फैट वाली चीजों से बचें
  • रोजाना कुछ न कुछ व्यायाम करें
  • नियमित समय पर खाना खाएं
  • खाना छोड़ने की गलती न करें
  • सोडा और जूस जैसे चीनी-मीठे पदार्थों से बचें
  • दिनभर में भरपूर पानी पिएं
  • शराब बहुत सीमित मात्रा में पीएं
  • तनाव को कंट्रोल करें
  • हेल्दी वेट मेंटेन करके रखें

अगर आपको बार-बार ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव महसूस होता है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। डॉक्टर आपकी दवा, उसकी दिनचर्या और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के तरीके बता सकते हैं। अगर ब्लड शुगर लेवल बार-बार 240 मिलीग्राम/डीएल से ऊपर रहता है, तो टेस्ट किट का उपयोग करके अपने टॉयलेट में कीटोन्स की जांच करें। अगर शरीर में कीटोन्स हैं, तो व्यायाम न करें, क्योंकि इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। यूरिन में कीटोन्स ज्यादा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement