डायबिटीज एक गंभीर और लाइलाज बीमारी है जो मुख्य रूप से बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से होती है। इस गंभीर स्थिति को ब्लड शुगर लेवल मैनेज कर कंट्रोल में किया जा सकता है। ये तब होता है जब शरीर में इंसुलिन का प्रोडक्शन नहीं हो पाता। डायबिटीज के पीड़ितों में शुरुआत में कोई लक्षण नज़र नहीं आते हैं, लेकिन छोटे-छोटे कई संकेत दिखते हैं। अक्सर इन संकेतों को लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज करते है। बता दें, इसके लक्षण रात के वक्त आसानी से दिखते हैं जिसे आमतौर पर लोग काफी सामान्य मानते हैं। तो, आइए जानते हैं कि ब्लड शुगर बढ़ने पर रात के समय शरीर में किस तरह के लक्षण दिखते हैं।
Related Stories
रात को शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण:
-
पैरों में झुनझुनी होना: अगर रात के समय सोते हुए पैरों में अचानकर से झुनझुनी होने लगे या फिर पैर एकदम से सुन्न हो जाए तो इसके पीछे शुगर लेवल का बढ़ना एक बड़ा कारण हो सकता है।
-
ज़्यादा पसीना आना: अगर रात में पंखा चलाने के बाद भी पसीना आने लगता है और ऐसा लगभग रोज हो रहा है तो एक बार आप ग्लूकोज लेवल का टेस्ट कराएं। यह भी डायबिटीज होने का एक बड़ा लक्षण है।
-
बेचैन होना: अगर आप रात में सोते वक्त असहजत महसूस कर रहे हैं। आपको बेचैनी जैसा लग रहा है या आपकी धड़कन एकदम से तेज हो जाए तो यह ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
-
ड्राई माउथ की समस्या: रात के समय सोने पर अगर आपको ड्राई माउथ यानी मुंह सूखने की समस्या हो रही है और बहुत ज़्यादा प्यास लग रहा है तो यह भी डायबिटीज होने का लक्षण हो सकता है।
पेशाब ज़्यादा आना: डायबिटीज होने पर खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। इस कारण लोगों को रात के समय कई बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है। यह लक्षण बताता है कि ब्लड में ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में नहीं है।