1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन विटामिन की कमी से नसें हो जाती हैं कमजोर, शरीर को घेर लेती हैं ये बीमरियां, इन लक्षणों से करें पहचान

इन विटामिन की कमी से नसें हो जाती हैं कमजोर, शरीर को घेर लेती हैं ये बीमरियां, इन लक्षणों से करें पहचान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 01, 2025 09:29 am IST,  Updated : Jun 01, 2025 09:37 am IST

नसों की कमजोरी होने पर हाथ-पैरों में झुनझुनी, सुन्नता और कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन विटामिन की कमी से नसें हो कमजोर हो जाती हैं?

इन विटामिन की कमी से नसें हो जाती हैं कमजोर- India TV Hindi
इन विटामिन की कमी से नसें हो जाती हैं कमजोर Image Source : INDIA TV

शरीर में कुछ विटामिन की कमी से नसों की कमजोरी हो सकती है। नसों की कमजोरी होने पर हाथ-पैरों में झुनझुनी, सुन्नता और कमजोरी महसूस होने लगती है। नसों की बीमारी कई बार गर्दन और शरीर के कई हिस्सों तक पहुंच सकती है। तो, ऐसे में चलिए जानते हैं किन विटामिन की कमी से नसें हो कमजोर हो जाती हैं? 

नसें कमजोर होने पर दिखते हैं ये लक्षण

नसों के कमजोर होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिनमें हाथ-पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन, कमजोरी, चलने में परेशानी, मांसपेशियों में ऐंठन, बार-बार सिरदर्द या चक्कर, याददाश्त कमजोर होना, डिप्रेशन और हाथ-पैर कांपना शामिल हैं।

इन विटामिन की कमी से नसें हो जाती हैं कमजोर

विटामिन B1, B6, और B12 नसों को स्वस्थ रखने और उनकी कार्यक्षमता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन विटामिनों की कमी से नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुँच सकता है, जिससे नसों की कमजोरी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। 

  • विटामिन B1: विटामिन बी1 कार्बोहाइड्रेट को एनर्जी में बदलता है और नर्व सेल्स को एनर्जी देता है। ये ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाता है और फिर शरीर की तमाम नसों के साथ इनकी कनेक्टिविटी को सही करता है। इसके अलावा ये विटामिन नसों को हमेशा हेल्दी रहने और मजबूती से काम करने में मदद करता है। 

  • विटामिन B6: विटामिन बी6 नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने में मददगार है। ये विटामिन ब्रेन को हेल्दी रखता है। दरअसल, जब शरीर में इस विटामिन की कमी होती है तो आपको झटके लग सकते हैं। ऐसे में इस विटामिन की कमी से बचें।

  • विटामिन B12: विटामिन बी12 की कमी से नसों में अकड़न की समस्या होती है। इसकी कमी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाती है और फिर ये कई समस्याओं का कारण बनती है। 

नसों को मजबूत बनाने के लिए क्या करें? 

नसों को मजबूत बनाने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी पीना, और कुछ विशेष खाद्य पदार्थों का सेवन करना महत्वपूर्ण है। नसों को मजबूत बनाने के लिए आप डाइट में अंडा, मछली, ब्रेकफास्ट में नट्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का सेवन करें और लक्षण दिखते ही डॉक्टर को दिखाएं। ताकि समय से बीमारी कंट्रोल में रहे।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।