1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन बीमारियों में नहीं खाना चाहिए पपीता, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

इन बीमारियों में नहीं खाना चाहिए पपीता, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 12, 2024 11:13 am IST,  Updated : Jan 12, 2024 11:13 am IST

Papaya Side effects: पपीता सेहत के लिए फायदेमंद होत है। पपीता खाने से पेट साफ होता है और वजन कम होता है। लेकिन कई बीमारियों में पपीता का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। जानिए किन इन लोगों को पपीता नहीं खाना चाहिए।

Papaya Side Effects- India TV Hindi
पपीता खाने के नुकसान Image Source : FREEPIK

पीला, पका पपीता खाने में जितना स्वाद लगता है उससे कहीं ज्यादा फायदा करता है। पपीता पोषक तत्वों से भरपूर फल है। पपीता में विटामिन, फाइबर, और मिनरल्स भरपूर होते हैं। सभी सीजन में मिलने वाला पपीता मोटापा कम करने में भी मदद करता है। पपीता खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। डायबिटीज, हार्ट और कैंसर के मरीजों के लिए पपीता बहुत फायदेमंद माना जाता है,  लेकिन कुछ लोगों के लिए पपीता हानिकारक भी साबित होता है। ऐसी कई बीमारी हैं जिसमें पपीता खाने के लिए मना किया जाता है। अगर आपने गलती से पपीता का सेवन कर लिया को मुश्किल खड़ी हो सकती है।

  1. किडनी में पथरी होने पर न खाएं- जिन लोगों की किडनी में पथरी है उन्हें पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीता में विटामिन सी पाया जाता है, जो एक रिच एंटीऑक्सीडेंट है। अगर आप ज्यादा पपीता खाते हैं तो पथरी की समस्या बढ़ सकती है। पपीता खाने से कैल्शियम ऑक्सलेट की कंडीशन पैदा हो सकती है जिससे स्टोन का साइज बड़ा हो सकता है। 
  2. अनियंत्रित हार्टबीट होना- हार्ट से संबंधी बीमारियों को कम करने में पपीता मदद करता है, लेकिन जिनकी हार्टबीट इरेगुलर रहती है उन्हें पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीता में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड पाया जाता है जो अमीनो एसिड के जैसा होता है। इससे पाचन तंत्र में हाइड्रोजन सायनाइड पैदा होता है और हार्टबीट की समस्या बढ़ सकती है।
  3. प्रेगनेंसी के दौरान- पपीता में लेटक्स होता है, जिसकी वजह से प्रेगनेंट महिलाओं को पपीता नहीं खाने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि पपीता खाने से गर्भाशय का संकुचन ट्रिगर हो सकता है। इसके कारण प्री-डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है। पपीता में पपैन पाया जाता है जिसे बॉडी प्रोस्टाग्लैंडीन समझने की भूल कर सकती है और ऐसी स्थिति में आर्टिफिशियली लेबर पेन शुरू हो सकते हैं।
  4. एलर्जी से पीड़ित लोग- पपीता में चिटिनेस होता है जो एलर्जी से परेशान लोगों की समस्या को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे लोगों को पपीता नहीं खाना चाहिए। चिटनेस लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। कई बार इससे सांस लेने में तकलीफ, खांसी या आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
  5. हाइपोग्लाइसीमिया वाले लोग- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है उन्हें पपीता नहीं खाना चाहिए। जो लोग हाइपोग्लाइसीमिया से पीड़ित हैं उन्हें पपीता से परहेज करने की जरूरत है। पपीता शरीर में ग्लूकोज लेवल को कम करता है। पपीता खाने से हार्ट बीट तेज या कई बार शरीर कांपने लगता है।

दुनिया का सबसे मीठा फल है अंजीर, लेकिन डायबिटीज में ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।