1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन लोगों को नहीं खाना चाहिए चीकू, फायदे की जगह कर सकता है भारी नुकसान, डॉक्टर भी करते हैं मना

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए चीकू, फायदे की जगह कर सकता है भारी नुकसान, डॉक्टर भी करते हैं मना

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 03, 2025 06:08 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 06:08 pm IST

Chiku Side Effects: मीठा और रसीला चीकू फल लोगों को काफी पसंद होता है। फाइबर से भरपूर चीकू पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को चीकू फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है। जानिए चीकू किसे नहीं खाना चाहिए और इसके क्या नुकसान हैं?

चीकू खाने के नुकसान- India TV Hindi
चीकू खाने के नुकसान Image Source : FREEPIK

इन दिनों बाजार में मीठे और रसीले चीकू मिल रहे हैं। चीकू खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। फाइबर से भरपूर चीकू पेट और पाचन के लिए बेहतरीन फल है। लेकिन जरूरत से ज्यादा चीकू खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। चीकू में एंटी-इफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं तो कब्ज, सूजन, जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा चीकू खाना कुछ लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइये जानते हैं किन लोगों को चीकू नहीं खाना चाहिए?

चीकू खाने से नुकसान, चीकू किसे नहीं खाना चाहिए?

डायबिटीज- शुगर के रोगियों को चीकू नहीं खाना चाहिए। चीकू बहुत ज्यादा मीठा होता है। इसलिए डॉक्टर डायबिटीज में चीकू नहीं खाने की सलाह देते हैं। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज में चीकू से एकदम परहेज करना चाहिए।

एलर्जी- अगर आपको एलर्जी रहती है तो चीकू का सेवन करने से बचें। कुछ लोगों को चीकू खाने से एलर्जी हो सकती है। क्योंकि इसमें टैनिन और लेटेक्स नाम के केमिकल पाए जाते हैं जो शरीर में एलर्जी को ट्रिगर करते हैं। इसलिए चीकू खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

पाचन- चीकू भले ही पेट और पाचन के लिए अच्छा फल है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिससे गट हेल्थ में सुधार आता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा चीकू खाने से हमारे पाचन तंत्र पर दबाव भी पड़ सकता है। जिससे पाचन की परेशानी बढ़ भी सकती है।

वजन बढ़ाए- चीकू खाने से कई बार मोटापा भी बढ़ने लगता है। ज्यादा मात्रा में चीकू का सेवन वेट गेन में मदद करता है। खासतौर से जो लोग चीकू का शेक बनाकर पीते हैं उनका वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। 

स्वाद में बदलाव- कई बार चीकू खाने के बाद स्वाद में बदलाव भी महसूस हो सकता है। खासतौर से अगर आप कभी कच्चा चीकू फल खा लेते हैं तो इससे मुंह का स्वाद कड़वा होने लगता है। चीकू में लेटेक्स और टैनिन काफी होता है जिससे मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।