1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मेथी के पत्तों को क्यों माना जाता है सेहत के लिए वरदान, डॉक्टर ने बताए इसके फायदे

मेथी के पत्तों को क्यों माना जाता है सेहत के लिए वरदान, डॉक्टर ने बताए इसके फायदे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 23, 2026 04:08 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 04:31 pm IST

मेथी का सेवन स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके क्या क्या फायदे हैं।

मेथी के पत्तों को क्यों माना जाता है सेहत के लिए वरदान, डॉक्टर ने बताए इसके फायदे- India TV Hindi
मेथी के पत्तों को क्यों माना जाता है सेहत के लिए वरदान, डॉक्टर ने बताए इसके फायदे Image Source : INDIA TV

मेथी के हरे पत्ते केवल एक हरी सब्जी नहीं हैं, बल्कि यह स्वास्थ्य का एक खजाना और पोषक तत्वों से भरपूर एक असली सुपरफूड हैं। भारतीय रसोई में ठंड के मौसम में मेथी की महक हर घर में छाई रहती है, लेकिन यह केवल स्वाद ही नहीं बल्कि कई बीमारियों से बचाव में कारगर है। मेथी के पत्तों में विटामिन C, विटामिन A, विटामिन K, फोलेट, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। ऐसे में किरण दलाल, यूनिट हेड डायटीशियन, फोर्टिस, फरीदाबाद बता रही हैं मेथी के पत्तों के हेल्थ बेनिफिट्स। 

मेथी के पत्तों के फायदे

ब्लड शुगर करे कंट्रोल
मेथी के पत्तों में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर और बायो-एक्टिव कंपाउंड्स कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करते हैं। यह इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार कर इंसुलिन स्पाइक को रोकता है।

कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ के लिए
इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और सैपोनिन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।

पाचन और वेट कंट्रोल
हाई फाइबर की वजह से ये गट हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है। इससे कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही, इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। 

एनीमिया से बचाव
मेथी के पत्तों में आयरन और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाकर हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने में मदद करता है।

मेथी के पत्तों के सेवन का सही तरीका

मेथी का सेवन करते समय इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। विटामिन C पौधों से मिलने वाले नॉन-हीम आयरन के अवशोषण को कई गुना बढ़ा देता है।
पकाने का सही तरीका: मेथी के पत्तों को ज्यादा उबालने या ज्यादा पकाने से बचें ताकि इसके हीट सेंसिटिविटी विटामिन C और फोलेट बने रहते हैं।
इसे हल्की भाजी, दाल, पराठे/रोटी के आटे में मिलाकर, या सूप/स्मूदी के रूप में ले सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान
जो लोग डायबिटीज या ब्लड थिनर दवाओं का सेवन कर रहे हैं, वे मेथी का नियमित रूप से ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या डायटिशियन से सलाह लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।