1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई बीपी के मरीज सर्दियों में रहें सतर्क, हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये 4 समस्याएं

हाई बीपी के मरीज सर्दियों में रहें सतर्क, हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये 4 समस्याएं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 02, 2022 05:53 pm IST,  Updated : Dec 02, 2022 05:53 pm IST

Why does BP go high in winter: सर्दियों में हाई बीपी के मरीजों को स्ट्रोक और कई बीमारियों का खतरा रहता है। कैसे, जानते हैं।

High_bp_diseases- India TV Hindi
High_bp_diseases Image Source : FREEPIK

Why does BP go high in winter: सर्दियां अपने साथ कई सारी समस्याएं लाती हैं। लेकिन, जो लोग पहले से ही किसी बीमारी के शिकार होते हैं जैसे डायबिटीज और हाई बीपी, उनके लिए ये मौसम थोड़ा सतर्क रहने वाला होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में जब तापमान गिरने लगता है तो ब्लड वेसेल्स प्रभावित होने लगती हैं। इस दौरान खून की रफ्तार या कहें कि ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है, जिसके कारण दिल पर जोर पड़ता है और आपको हेल्थ से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। तो, आइए हम आपको बताते हैं ऐसी 4 बीमारियों के बारे में जिनका हाई बीपी के मरीजों में ज्यादा खतरा होता है। 

हाई बीपी के कारण सर्दियों में होने वाली बीमारियां-Disease caused by High bp in winters in hindi

1. हार्ट अटैक का खतरा

सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। दरअसल, इस मौसम में ब्लड वेसेल्स पहले से इतने सिकुड़ जाते हैं कि दिल पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इस मौसम में कोलेस्ट्रॉल आपकी धमनियों से चिपके रहते हैं और इसके कारण ब्लड वेसेल्स और प्रभावित होते हैं और यह भी हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। 

Zombie Virus: इस वायरस ने ट्विटर पर मचा रखा है शोर, जानें क्या इंसानों को भी है इससे नुकसान?

2. स्ट्रोक का खतरा

स्ट्रोक का खतरा, इस मौसम में बहुत ज्यादा होता है। दरअसल, हाई बीपी के मरीजों का बीपी सर्दियों में और बढ़ सकता है जिससे ब्लड वेसेल्स पर प्रेशर पड़ सकता है और ये फट सकती हैं। इस स्थिति को स्ट्रोक करते हैं। इसलिए, इस दौरान अपना बीपी और स्ट्रेस लेवल कंट्रोल में रखें।

3. पेरिफेरल आर्टरी डिजीज

पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (peripheral artery disease) धमनियों की बीमारी है।  इसमें आपका ब्लड सर्कुलेशन कम होने की वजह से शरीर के कई अंग प्रभावित रहते हैं। सर्दियों में हाई बीपी के मरीजों में यह समस्या और बढ़ सकती है इसलिए सतर्क रहें।

Malaria Vaccine: मलेरिया पर रोकथाम लगाने में कारगर होगी ये वैक्सीन, ट्रांसमिशन भी होगा कम

4. आंखों से जुड़ी समस्याएं

आपकी आंखें छोटी रक्त वाहिकाओं से भरी होती हैं जो हाई बीपी से आसानी से तनावग्रस्त या क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। यह आपके ऑप्टिक तंत्रिका की सूजन भी पैदा कर सकती है। कई बार ऐसी स्थिति का इलाज मुश्किल होता है।

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज ऐसे रखें अपना ध्यान-Tips for high bp patients in winter

सर्दियों में हाई बीपी के मरीजों को सबसे पहले तो हर कुछ घंटों पर गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। इससे खून में गर्मी पैदा होगी और ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी में एक्टिव रहें, खान-पान सही रखें, फैटी फूड्स से बचें और एक्सरसाइज करते रहें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।