1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत से लापरवाही, महिलाओं को पड़ सकती है भारी, स्वामी रामदेव से जानिए फिट रहने का तरीका

सेहत से लापरवाही, महिलाओं को पड़ सकती है भारी, स्वामी रामदेव से जानिए फिट रहने का तरीका

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 19, 2024 10:57 am IST,  Updated : Jan 19, 2024 10:57 am IST

Women Health: महिलाएं पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह होती हैं। यही वजह है कि महिलाओं को पुरुषों को मुकाबले ज्यादा बीमारियां होती हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर जोड़ों में दर्द, एजिंग और दूसरी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें सेहत का ख्याल?

Women Health- India TV Hindi
महिलाओं की सेहत Image Source : INDIA TV

महिलाएं अपनी सेहत को लेकर लापरवाह होती हैं। यही वजह है कि 80% महिलाएं ऑस्टियो-पोरोसिस यानि जोडों में दर्द और हड्डियों की बीमारी झेल रही हैं। करीब 55% महिलाएं एनीमिक हैं यानि शरीर में खून की कमी है तो 75 फीसदी महिलाओं में विटामिन डी की डिफिशिएंसी है। रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में वो महिलाएं कई बार सुकून की नींद तक नहीं ले पाती। इसका असर बॉडी के हार्मोनल सिस्टम पर पड़ता है और इससे वो मोटापा, शुगर, थायराइड, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों की गिरफ्त में आती हैं। योगगुरु स्वामी रामदेव से जानिए महिलाएं कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल।
 
नींद की कमी से बीमारी
मोटापा
शुगर
हाई बीपी
थायराइड
हार्ट प्रॉब्लम
आर्थराइटिस
 
कैल्शियम की कमी से बीमारी
 
ऑस्टियोपोरोसिस
कमज़ोरी
आर्थराइटिस
दांत कमज़ोर 
डिप्रेशन
स्किन प्रॉब्लम
 
आयरन की कमी से बीमारी
 
एनीमिया
सिरदर्द 
थकान 
चक्कर 
सांस में दिक्कत
झड़ते बाल
 
PCOD के लिए क्या करें?
 
जंक फूड ना खाएं
एलोवेरा जूस पीएं 
वजन कंट्रोल करें 
चाय-कॉफी कम लें 
 
थायराइड के लिए क्या करें?
 
कपालभाति करें
सिंहासन फायदेमंद 
खट्टी चीजें ना खाएं
तला-भुना ना खाएं 
कुछ देर धूप में बैठें
 
बेटियां रहेंगी फिट बदले कुछ आदतें
 
बासी खाना ना खाएं 
ब्रेकफास्ट जरूर करें 
स्ट्रेस-टेंशन ना लें
दोपहर में आराम करें 
बीमारी को इग्नोर ना करें 
अपना भी ख्‍याल रखें 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।