1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. श्री राम के इन गुणों को अपनाकर आप भी कर सकते हैं अपने बेकाबू गुस्से पर काबू, जानिए क्या कहते हैं बाबा रामदेव

श्री राम के इन गुणों को अपनाकर आप भी कर सकते हैं अपने बेकाबू गुस्से पर काबू, जानिए क्या कहते हैं बाबा रामदेव

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jan 18, 2024 09:14 am IST,  Updated : Jan 18, 2024 09:17 am IST

बाबा रामदेव ने बता रहे हैं कि गुस्सा करने से स्ट्रेस हार्मोन भी ज्यादा बनने लगते हैं बीपी हाई हो जाता है और फिर हाइपरटेंशन से हार्ट अटैक-स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रभु श्री राम के किन गुणों को अपनाकर आप भी अपना गुस्सा कम कर सकते हैं।

Control Anger tips by Baba Ramdev - India TV Hindi
Control Anger tips by Baba Ramdev Image Source : SOCIAL

सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए हैं गलियां-चौबारे, घर-मंदिर, मैदान सभी सज चुके हैं। पूरा जग राम मय हो चुका है आखिर हो भी क्यों ना श्री राम का व्यक्तित्व इतना विशाल जो है राम--जी धीर है, गंभीर है, दयालु है परम शांति देने वाले हैं वाल्मीकि रामायण में तो ये कहा गया है कि राम वो हैं जो कठोर बात कह देने के बाद भी नाराज नहीं होते। कोई ऐसा काम नहीं करते जिससे दूसरों को गुस्सा आए और तो और अगर कोई रूठ गया है तो उसे भी मना लेते थे। लेकिन ज़रा सोचिए आज के समय देश और दुनिया में क्या हो रहा है छोटी-छोटी बात पर लोग अपना आपा खो देते हैं। जान के दुश्मन बन जाते हैं बहुत कम लोग ऐसे हैं जो अपने पर कंट्रोल रख पाते हैं। जबकि सत्य, अहिंसा और संयम ये भारत का मूल धर्म है यही हमारा असली मिजाज है। हम राम के वंशज हैं और अमन की भावना हमारे नस-नस में है हम दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढते हैं।
 
तुलसीदास ने राम राज्य को लेकर कहा है ‘सब नर करहिं परस्पर प्रीति' फूलहिं फरहिं सदा तरु कानन,रहहिं एक सँग गज पंचानन। ’ मतलब ये कि हम सबको भी श्रीराम की इस लहर में राम के गुणों को आत्मसात करने की जरूरत है ताकि गुस्से और तमाम बुरे विचारों पर काबू पा सकें अपना जीवन खुशहाल बना सकें।  हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि गुस्सा एक पल का पागलपन है दिमाग काम करना बंद कर देता है और लोग अपना आपा खो बैठते हैं। जिससे रिश्ते तो खराब होते ही हैं खुद की सेहत पर भी खतरा बढ़ जाता है। गुस्सा करने से स्ट्रेस हार्मोन भी ज्यादा बनने लगते हैं बीपी हाई हो जाता है और फिर हाइपरटेंशन से हार्ट अटैक-स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए तो योग गुरु स्वामी रामदेव भी हमेशा कहते हैं गुस्सा करना मतलब खुद को सजा देना तो चलिए राम के विचारों के साथ योगाभ्यास करते हैं ताकि रिश्ते और सेहत दोनों परफेक्ट रहें।

कितने किस्म का गुस्सा ?

  1. असर्टिव एंगर- इसमें शख्स आपा नहीं खोता
  2. बिहेवियरल एंगर-चीखना-चिल्लाना, चीजें फेंकना
  3. क्रॉनिक एंगर-हताशा-निराशा हावी रहती है
  4. साइलेंट एंगर- शख्स अपने गुस्से से अंजान 

बढ़ा एग्रेशन  -कैसे करें कंट्रोल

  1. योगाभ्यास करें

  2. थोड़ी देर टहलें

  3. मेडिटेशन करें

  4. गहरी सांस लें

  5. संगीत सुनें

  6. अच्छी नींद लें

गुस्सा खतरनाक - रहें सावधान

  1. गुस्से का पैटर्न समझें
  2. क्रोध में आपा ना खोएं
  3. आत्मनियंत्रण सीखें
  4. गुस्से के लक्षण पहचानें

गुस्सा करें कंट्रोल - आयुर्वेदिक उपाय

  1. चंद्रप्रभा वटी
  2. त्रयोदशांग गुग्गुल
  3. अश्वशिला
  4. पीड़ांतक

नुस्खे आजमाएं  - गुस्सा भगाएं

  1. दूध में हल्दी मिलाकर पीएं
  2. दूध के साथ शिलाजीत फायदेमंद
  3. एलोवेरा और गिलोय का जूस पीएं
  4. खट्टी चीजें ना खाएं

गुस्सा करे कंट्रोल - सुपर फूड

  1. अलसी 
  2. ब्लूबेरी
  3. पालक
  4. ओट्स
  5. बादाम 
  6. अखरोट
  7. काजू

दूर करें हाइपरटेंशन

  1. खूब पानी पीएं 
  2. स्ट्रेस, टेंशन कम लें
  3. खाना समय से खाएं
  4. जंक फूड ना खाएं

हार्ट के लिए सुपर फूड

  1. अलसी
  2. लहसुन
  3. दालचीनी
  4. हल्दी

हार्ट होगा मजबूत - नेचुरल उपाय

  1. 1 चम्मच अर्जुन की छाल
  2. 2 ग्राम दालचीनी
  3. 5 तुलसी
  4. उबालकर काढ़ा बनाएं
  5. रोज पीने से हार्ट हेल्दी

शुगर होगी कंट्रोल

  1. खीरा-करेला-टमाटर का जूस लें
  2. गिलोय का काढ़ा पीएं
  3. मंडूकासन- योग मुद्रासन
  4. फायदेमंद
 
 
 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।