1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Piano Day: म्यूजिक सुनने से क्या होता है? जानें सेहत के लिए इसके खास फायदे

World Piano Day: म्यूजिक सुनने से क्या होता है? जानें सेहत के लिए इसके खास फायदे

 Published : Mar 29, 2024 11:16 am IST,  Updated : Mar 29, 2024 11:16 am IST

World Piano Day 2024: पियानो से निकलने वाला म्यूजिक आपके ब्रेन को शांत करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये न्यूरॉन्स और सेल्स को भी रिलैक्स करने में मदद करता है। तो, आइए जानते हैं सेहत के लिए म्यूजिक सुनने के फायदे।

how music affects the brain- India TV Hindi
how music affects the brain Image Source : SOCIAL

World Piano Day 2024: पियानो डे है आज और इसका म्यूजिक आपके मन को शांत करने में मदद कर सकता है। ये आपके ब्रेन को अंदर से रिलैक्स करता है और फिर नसों को शांत करता है। इसके अलावा भी म्यूजिक ऐसी चीज है जो कि आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। ये आपकी मानसिक सेहत को बेहतर बना सकती है और एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी बीमारियों से बचा सकती है। इसके अलावा भी म्यूजिक सुनने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से कि म्यूजिक सुनने से क्या होता है?

म्यूजिक सुनने से क्या होता है?

संगीत मस्तिष्क के काम और व्यवहार को व्यापक तरीके से प्रभावित करता है, जिसमें तनाव, दर्द और अवसाद के लक्षणों को कम करने के साथ-साथ संज्ञानात्मक और मोटर न्यूरॉन्स के कामकाज को बेहतर बनाना भी है। ये दिमाग के एक हिस्से को तेज करता है और इसे क्रिएटिव बनाता है। इसके अलावा ये न्यूरोजेनेसिस के प्रोसेस में सुधार करता है, जो मस्तिष्क की न्यूरॉन्स उत्पन्न करने की क्षमता है और ब्रेन को हेल्दी रखता है। 

World Piano Day
Image Source : SOCIALWorld Piano Day

सेहत के लिए म्यूजिक के फायदे

1. रिलैक्स करता है म्यूजिक

म्यूजिक सुनना मूड बूस्टर की तरह काम करता है और ये आपकी भावनाओं को बेहतर बनाता है। जब आप म्यूजिक सुनते हैं तो आपका ब्रेन रिलैक्स होने लगता है और दिमाग ठंडा हो जाता है। इसके अलावा ये आपके सोचने की क्षमता को भी प्रभावित करता है और आप पॉजिटिव होने लगते हैं।

2. एंग्जायटी और बीपी कम करता है

जिन लोगों को बहुच ज्यादा गुस्सा आता है या फिर एंग्जायटी में रहते हैं उनके लिए म्यूजिक सुनना बेहद फायदेमंद है। ये ब्रेन के अलग-अलग हिस्सों को शांत करता है, भावनाओं को कंट्रोल करने में मदद करता है और इस प्रकार से ब्रेन के लिए ये फायदेमंद है। इतना ही नहीं म्यूजिक सुनना याददाश्त बढ़ाने का भी काम करता है और सोचने और समझने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।