1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस दाल का पानी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को करता है दूर, फैटी लिवर और बैड कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए है वरदान

इस दाल का पानी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को करता है दूर, फैटी लिवर और बैड कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए है वरदान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 05, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Jul 05, 2025 02:46 pm IST

इस दाल का पानी शरीर में जमा फैट को डिटॉक्स करने, पाचन क्रिया को तेज़ करने और धमनियों को साफ व सेहतमंद रखने में कारगर है।

दाल का पानी - India TV Hindi
दाल का पानी Image Source : AI

आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली के चलते फैटी लिवर की समस्या तेज़ी से बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि हर कोई लिवर में गंदगी या कहें कि फैट जमा होने की शिकायत कर रहा है, जिससे पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याएं भी आम हो गई हैं। इसका एक बड़ा कारण लिवर का सही तरीके से काम न करना है। ऐसे मे पीली मूंग दाल का पानी शरीर में जमा फैट को डिटॉक्स करने, पाचन क्रिया को तेज़ करने और धमनियों को साफ व सेहतमंद रखने में कारगर है। आइए, जानते हैं पीली मूंग दाल का पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं

फैटी लिवर में मूंग दाल का पानी पीने के फायदे:

मूंग दाल का पानी  लिवर सेल्स में जमा गंदगी को डिटॉक्स करने में मदद करता है जिससे लिवर की कार्यक्षमता सुधरती है। मूंग दाल का पानी बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने और धमनियों को साफ रखने में कारगर होता है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है। फैटी लिवर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या के लिए सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करना सबसे फायदेमंद होता है।

मूंग की दाल का पानी पीने के अन्य फायदे

  • वजन घटाने में सहायक: जिन लोगों को वजन कम करना है, उनके लिए मूंग दाल का पानी एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, अनहेल्दी क्रेविंग कम होती है, और आप कम खाते हैं।

  • इम्यूनिटी बढ़ाता है: मूंग दाल का पानी इम्यून सेल्स को बढ़ावा देता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मददगार है। एक मजबूत इम्यूनिटी आपको बीमारियों से लड़ने और स्वस्थ रहने में मदद करती है।

मूंग दाल का पानी कैसे बनाएं और कब पिएं?

मूंग दाल को धोकर रात भर भिगो सकते हैं। भीगी हुई दाल और 2-3 कप पानी को एक बर्तन में डालकर उबाल लें। इसमें थोड़ी सी हल्दी और चुटकी भर नमक भी मिला सकते हैं। जब दाल अच्छी तरह गल जाए और पानी में उसके पोषक तत्व समा जाएं, तो आंच बंद कर दें। दाल को छानकर पानी को अलग कर लें। आप चाहें तो दिन में किसी भी समय, खासकर भोजन के बीच में, इसे पी सकते हैं ताकि पेट भरा रहे और अनहेल्दी स्नैक्स से बच सकें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।