1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 7 दिन में लिवर को बनाइये स्वस्थ, स्वामी रामदेव से सीखिए सुपर योग टिप्स

7 दिन में लिवर को बनाइये स्वस्थ, स्वामी रामदेव से सीखिए सुपर योग टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2020 08:41 am IST,  Updated : Oct 04, 2020 10:43 am IST

स्वामी रामदेव ने लिवर को मजबूत बनाने के लिए योगा के साथ-साथ औषधियों के बारे में भी जानकारी दी है।

yoga for healthy liver- India TV Hindi
स्वामी रामदेव से सीखिए हेल्दी लिवर के लिए योगा टिप्स Image Source : INDIA TV

हमारे शरीर में लिवर सबसे अहम हिस्सों में से एक है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल की वजह से इस पर बुरा असर पड़ रहा है। इसे सेहतमंद बनाए रखना बेहद जरूरी है। कोरोना काल में ये और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में स्वामी रामदेव ने इंडिया टीवी के स्पेशल प्रोग्राम में हेल्दी लिवर के लिए कारगर योग बताए हैं। 

लिवर की बीमारियां:

  • जॉन्डिस
  • हेपेटाइटिस
  • फैटी लिवर
  • लिवर सिरोसिस

हेल्दी लिवर के लिए योग:

मंडूकासन: लिवर की समस्या में लाभदायक है। वजन घटाने में मदद करता है। पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है। डायबिटीज को रोकने में सहायक है। पाचन तंत्र सही करने में सहायक है। लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है। 

शशकासन: लिवर से संबंधित रोग दूर करता है। तनाव और चिंता दूर करता है। 

वक्रासन: लिवर संबंधी कई समस्याओं से राहत पहुंचाता है। पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद है। पाचन क्रिया ठीक रहती है। कब्ज को रोकने में रामबाण इलाज है। 

अर्ध मत्स्येंद्रासन: डायबिटीज को कंट्रोल करता है। मोटापा कम करने में मदद करता है। हाई बीपी को नियंत्रित करता है। रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। पाचन तंत्र को दुरस्त करता है। लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक है। 

गोमुखासन: लिवर की समस्या दूर होती है। रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। शरीर को लचीला बनाता है। फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। पीठ और बांहों को मजबूत बनाता है। 

उत्तानपादासन: शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है। लिवर की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है। फेफड़ों को स्ट्रेच करता है। 

पवनमुक्तासन: किडनी को स्वस्थ रखता है। ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाता है। पेट की चर्बी को दूर करता है। मोटापा कम करने में मददगार है। 

नौकासन: लिवर की बीमारी में काफी असरदार है। 

सेतुबंधासन: तनाव और डिप्रेशन कम करता है। पीठ और सिरदर्द को दूर करता है। रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। टांगों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। पाचन तंत्र में सुधार लाता है। 

हेल्दी लिवर के लिए प्राणायाम:

- कपालभाति

- अनुलोम विलोम
- भ्रामरी: लिवर को चार्जअप करता है। 
- भस्त्रिका

मजबूत लिवर के लिए करें ये काम:

धनिया, सौंफ, अजवाइन, मेथी और जीरा लें। इसे रातभर भिगोकर रख दें। सुबह पानी पिएं। मुनक्का और अंजीर भिगोकर खाएं। अनार और सेब खाएं। चुकंदर और गाजर का जूस पिएं। 

लिवर के लिए औषधि:

भूमि आंवला, पुनर्नवा, मकोय लाभकारी है। सुबह-शाम ताजा रस या काढ़ा लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।