1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. PCOD की समस्या से चंद ही दिनों में छुटकारा दिला देगा स्वामी रामदेव का ये रामबाण इलाज

PCOD की समस्या से चंद ही दिनों में छुटकारा दिला देगा स्वामी रामदेव का ये रामबाण इलाज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2020 10:42 am IST,  Updated : Oct 09, 2020 01:06 pm IST

स्वामी रामदेव के अनुसार खराब लाइफस्टाइल, अधिक तनाव के कारण महिलाएं इस बीमारी से ग्रसित हो जाती हैं। क्योंकि इसके कारण हमारा बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाता है।

आज के समय में हर दसवीं महिला पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज(PCOD) की समस्या का सामना कर रही हैं। महिलाओं के हार्मोंस अनियमित हो जाने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या है पीसीओडी। इस बीमारी के कारण सबसे पहले महिलाओं को थकान और तनाव का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही अनियमित पीरीयिड्स की समस्या हो जाती हैं। जिसके साथ ही आगे चलकर कई बड़ी समस्याओं का कारण बन जाती है। 

स्वामी रामदेव के अनुसार खराब लाइफस्टाइल, अधिक तनाव के कारण महिलाएं इस बीमारी से ग्रसित हो जाती हैं। क्योंकि इसके कारण हमारा बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाता है। जिसके कारण शारीरिक और मानसिक रूप से बुरा असर पड़ता है। जानिए इससे निजात पाने का कारगर इलाज। 

महिलाओं में कभी नहीं होगी खून और कैल्शियम की कमी, बस अपनाएं स्वामी रामदेव का रामबाण इलाज

PCOD के लक्षण

  • तेजी से वजन बढ़ना
  • पेट में दर्द
  • पीरियड्स समय पर नहीं आना
  • थकान रहना
  • बालों का झड़ना
  • मुंहासे होना
  • चेहरे पर अधिक बाल
  • दर्द और चिड़चिड़ापन

 पीसीओडी की समस्या से निजात पाने के लिए योगासन

कपालभाति

स्वामी रामदेव के अनुसार पीसीओडी का समस्या से निजात पाने के लिए सबसे बेहतरीन कपालभाति है। इसे करके आप आसानी से इस रोग को जड़ से खत्म कर सकती हैं। इसलिए जितना हो सके उतनी देर कपालभाति जरूर करें। 

चक्की आसन
पीसीओडी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चक्की चलाना काफी कारगर होगा। लेकिन आज के समय में कच्ची हर घर में मौजूद नहीं होती है। इसलिए रोजाना आप 5 मिनट चक्की आसन करें। इससे भी आपको लाभ मिलेगा। 

बॉर्डर लाइन पर हो अगर यूरिक एसिड तो एक दिन में हो सकता है कंट्रोल, बस करें ये काम

सूर्य नमस्कार
इस रोग से छुटकारा दिलाने में सूर्य नमस्कार मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह महिलाओं की हर समस्या दूर करेगा। तनाव और डिप्रेशन दूर होता है। वजन घटाने में मदद मिलती है। एनर्जी लेवल बढ़ता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। त्वचा में प्राकृति निखार आता है। 

पीसीओडी से निजात पाने घरेलू नुस्खे

  • जंक फूड और फास्ट फूड से बनाएं दूरी।
  • रोजाना सुबह दशमूल क्वाथ का सेवन करे।
  • सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी पिएं।
  • आंवला, एलोवेरा का जूस फायदेमंद।
  • अंकुरित चीजों का सेवन सुबह-सुबह करे।

वैरिकोज वेन्‍स की समस्या होने पर रोजाना करें इन 5 चीजों का सेवन, कुछ ही दिनों में मिल जाएगी राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।