1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बिना जिम जाए योग से बनाइए 6 पैक एब्स, स्वामी रामदेव से जानिए फिटनेस फॉर्मूला

बिना जिम जाए योग से बनाइए 6 पैक एब्स, स्वामी रामदेव से जानिए फिटनेस फॉर्मूला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 26, 2020 09:16 am IST,  Updated : Jun 26, 2020 11:17 am IST

अगर आप भी बिना आलस्य के अपनी बॉडी बनाने की कसम खा ली हैं तो स्वामी रामदेव से जानिए बेहतरीन योगासन और डाइट। जिससे आप कुछ ही दिनों में पा सकते हैं 6 पैक एब्स।

आज के समय में अधिकतर लड़के और लड़कियां जिम में अपनी बॉडी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ जाते थे, लेकिन इन दिनों जिम बंद होने के कारण लोग परेशान हैं कि वह खुद को फिट रखने के साथ-साथ कैसे घर पर रहकर एब्स बनाएं। लेकिन आप चाहे तो बिना जिम जाए भी खूबसूरत बॉडी बना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप दुबले हैं तो घर में ही रहकर योगासन, प्राणायाम और अपनी डाइट में थोड़ा सा परिवर्तन करने हष्ट-पुष्ट हो सकते हैं। अगर आप भी बिना आलस्य के अपनी बॉडी बनाने की कसम खा ली हैं तो स्वामी रामदेव से जानिए बेहतरीन योगासन और डाइट। जिससे आप कुछ ही दिनों में पा सकते हैं 6 पैक एब्स। 

वजन बढ़ाने और 6 पैक एब्स  के लिए योगासन

सूर्य नमस्कार - रोजाना एक सेट 25-30 बार करें। इससे एक सप्ताह में 2 से 3 किलो वजन बढ़ा लेंगे। वहीं एक माह में करीब 10-12 किलो वजन बढ़ेगा। इसके साथ ही इससे शरीर में एनर्जी बढ़ती है। धीरे-धीरे कम से कम 500 बार में करें। 

दंड बैठक- रोजाना दंड बैठकर करने से  सीना, जांघ और भुजाएं मजबूत होती है। मसल्स मजबूत होने के साथ शरीर सुंदर और सुडौल बनाता है। इसमें आप साधारण दंड, पुशअप, रलट दंड, चक्र दंड, शेर दंड, सर्प दंड, सर्वांग सुंदर दंड आदि कर सकते हैं। 

सोने से पहले करें इन चीजों का सेवन, तेजी से होगा आपका वजन कम

नौकासन- इस आसन को 4-5  सेट में करें। इसे करने से आपकी शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होगा। इसके साथ ही एब्स बनने में मदद मिलेगी। 

भुजगांसन- इस आसन को 25-30 बार करें। इससे शरीर मजबूत होने के साथ सुडौल होता है। इसके साथ रीढ़ की हड्डी में लाभ मिलेगा। 

ढलती उम्र में भी दिखना चाहते हैं जवां, स्वामी रामदेव से जानिए यंग रहने का सीक्रेट फॉर्मूला

वजन बढ़ाने और 6 पैक एब्स  के लिए प्राणायाम

भस्त्रिका

इस प्राणायाम को 3 तरह से किया जाता है। पहले में 5 सेकंड में सांस ले और 5 सेकंड में सांस छोड़े। दूसरे में ढाई सेकंड सांस लें और ढाई सेकंड में छोड़ें। तीसरा तेजी के साथ सांस लें और छोड़े।  इस प्राणायाम को लगातार 5  मिनट करें।

कपालभाति
इस प्राणायाम को 5 से 10  मिनट करें। हर 5 मिनट के बाद 1 मिनट आराम करें। सामान्य व्यक्ति 3 बार 5-5 मिनट करें।

अनुलोम-विलोम
सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 5 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं।

साधारण नमक की जगह खाने में डालें सेंधा नमक, ब्लड प्रेशर और 'दिल' का भी रखेगा ख्याल

weight gain, health, yoga for 6 abs, swami ramdev
Image Source : INDIA TVबिना जिम जाए योग से बनाइए 6 पैक एब्स,  स्वामी रामदेव से जानिए फिटनेस फॉर्मूला

उज्जयी प्राणायाम
गले से सांस अंदर भरकर जितनी देर रोक सके उतनी देर रोके। इसके बाद दाएं नाक को बंद करके बाएं नाक के छिद्र से छोड़े।

भ्रामरी प्राणायाम
इस प्राणायाम को करने के लिए पहले सुखासन या पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अंदर गहरी सांस भरते हैं। सांस भरकर पहले अपनी अंगूलियों को ललाट में रखते हैं। जिसमें 3 अंगुलियों से आंखों को बंद करते हैं। अंगूठे से कान को बंद कते हैं। मुंह को बंदकर 'ऊं' का नाद करते हैं। इस प्राणायाम को 3-21 बार किया जा सकता है। 

उद्गीथ प्राणायाम
इस प्राणायाम को करने के लिए पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं और शांत मन से 'ऊं' के उच्चारण करते हैं। 

रात को सोने से पहले करें इस ड्रिंक का सेवन, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

6 एब्स बनाने के लिए घरेलू उपाय

  • रोजाना गाय के घी का सेवन करें।
  • आधा से एक लीटर दूध का सेवन करें।
  • सोयाबीन का सेवन करें।
  • चना, मूंगफली, मूंग आदि अंकुरित अनाज का सेवन करें।
  • पनीर का सेवन करें।
  • छाछ का सेवन करें।
  • बनाना शेक से वजन बढ़ता है। 
  • मैंगों शेक पिएं।
  • सुबह, दोपहर और शाम को 4-4 केले खाएं।
  • दूध में शतावर डालकर पिएं।

वजन बढ़ाने के लिए बनाएं ये शेक

अगर आप तेजी से वजन बढ़ाने के साथ-साथ सॉलिड बनाना चाहते हैं तो योग के साथ-साथ इस शेक का सेवन कर सकते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां भी कोसों दूर रहेगी। ग्राइंडर में दूध, खजूर, शतावर पाउडर , अश्वगंधा पाउडर, 1 आम, 1 केला ,8-9  बादाम,5-6 अंजीर, मिल्क क्रीम, दूध, पॉवर बीटा और सफेद मूसली डालकर अच्छी तरह से  ग्राइंड कर लें। आपका शेक बनकर तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।