1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 5 दिन में कैसे घटेगा 3 किलो वजन? स्वामी रामदेव से जानिए वेट लॉस का सबसे फास्ट फॉर्मूला

5 दिन में कैसे घटेगा 3 किलो वजन? स्वामी रामदेव से जानिए वेट लॉस का सबसे फास्ट फॉर्मूला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 18, 2020 09:09 am IST,  Updated : Jun 18, 2020 10:44 am IST

स्वामी रामदेव के अनुसार रोजाना योग करके आप मोटापा से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा कई गंभीर बीमारियां भी कोसों दूर रहेगी।

खराब लाइफस्टाइल और खानपान  के कारण मोटापा की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं।  भारत में करीब 14 करोड़ लोग मोटापे से परेशान हैं। 15 प्रतिशत लोग मोटापे के कारण आलस्य करते हैं। इसके साथ ही 27 प्रतिशत लोग खाने में ध्यान नही देते हैं। मोटापा के कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, ज्वांइट्स पेन, स्लीप एपनिया, अर्थराइटिस, डिप्रेशन आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

स्वामी रामदेव के अनुसार स्वस्थय शरीर के लिए वजन का कंट्रोल होना बहुत ही जरूरी है नहीं तो आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। मोटापा को आप आसानी से योग के द्वारा कम कर सकते हैं। इसलिए अपने आहार के साथ-साथ नियमित रूप से ये योगासन और प्राणायाम करें। 

फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए रोजाना करें ये योगासन और प्राणायाम, स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक औषधियां 

मोटापा कम करने के लिए योगासन

तिर्यक ताड़ासन- इस आसन को करने से आपका वजन तेजी से कम होगा। इसके साथ ही मांसपेशियां मजबूत होगी। कमर की चर्बी कम करें,  मन को शांत रखने में सहायक।

त्रिकोणासन-  वजन कम करने में करें मदद। डायबिटीज को रोकने में मददगार, फेफड़ों के लिए सबसे अच्छा। डिप्रेशन को दूर करें। सीना मजबूत और चौड़ा करें।  इस आसन को कम के एक समय में कम से कम 50 बार करना चाहिए।

कोणासन-  इस आसन को करने से  शरीर में मौजूद एक्ट्रा फैट सेल्स ऊर्जा में परिवर्तित हो हो जाते हैं। इस आसन को करने से वजन कम होने के साथ-साथ मांसपेशियां मजबूत हो होती है।

स्थित कोणासन- इस आसन को करने से कमर और जांघो की चर्बी  कम होगी, कमर को पतला करें, शरीर को सुंदर बनाएं, पेट के साथ-साथ पीठ के लिए फायदेमंद, डायबिटीज को करें कंट्रोल।

पश्चिमोत्तानासन-  इस आसन को भी करीब 15-20 बार  करना चाहिए। इसे करने से आपको बैली फैट से भी निजात मिलेगा। साथ ही पूरा शरीर स्वस्थ्य रहेगा।

अनियमित माहवारी के लिए जिम्मेदार है PCOD, इससे छुटकारा दिलाएंगे ये योगासन, स्वामी रामदेव से जानिए तरीका 

पादहस्तासन- डायबिटीज के लिए फायदेमंद, तनाव और डिप्रेशन को करे कम, सिरदर्द, अनिद्रा से दिलाएं निजात। पीठ और रीढ़ को करें मजबूत। लंबी-लंबी सांसों के साथ इस आसन को करना चाहिए।

पाद वृत्तासन-  इस आसन को करने से जांघ, पेट, कमर की चर्बी करें कम। शरीर को सुडौल बनाएं। पैरों के दर्द, थकान, कमजोरी की समस्या से निजात पाएं। डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद। इस आसन को 10-10 करके 3 सेट करें।

चक्की आसन
Image Source : INDIA TVचक्की आसन

चक्की आसन -इस आसन को भी लंबी-लंबी सांसों के साथ करें। इस आसन को 1 सेट 10 से करते-करते कम से कम 20-25 बार करें। इसे करने से कमर और छाती को मिलेगा फायदा, साइटिका की बीमारी करें दूर, पेट की चर्बी कम करें। 

लंबाई बढ़ाने में कारगर हैं ये योगासन, 18 साल की उम्र तक बढ़ा सकते हैं अपनी हाइट

भुजगांसन- इस आसन को 25-50 बार करें। इससे शरीर मजबूत होने के साथ सुडौल होता है। इसके साथ रीढ़ की हड्डी में लाभ मिलेगा। 

शलभासन-  यह आसन पीठ में लचीलापन लाता है। पाचन क्रिया को सही करें, हाथों और कंधों को करें मजबूत। इसके साथ ही पेट की चर्बी को करें कम। 

अर्ध हलासन- अर्ध हलासन- इस आसन को करने पेट की चर्बी आसानी से कम हो जाएगी। साथ ही पूरा शरीर फिट रहेगा।

द्वीचक्रिकासन- इस आसन को 25-50 बार करें। इससे वजन बढ़ने के साथ शरीर में मजबूती आएगी। 

माइग्रेन के दर्द से हैं बेहाल तो नियमित रूप से करें ये 2 योगासन, साथ ही जानिए औषधियां और घरेलू उपाय

5 दिन में कैसे घटेगा 3 किलो वजन? स्वामी रामदेव से जानिए वेट लॉस का सबसे फास्ट फॉर्मूला
Image Source : INDIA TV5 दिन में कैसे घटेगा 3 किलो वजन? स्वामी रामदेव से जानिए वेट लॉस का सबसे फास्ट फॉर्मूला

वजन कम करने के लिए प्राणायाम

सूर्य नमस्कार

इस आसन को करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बढ़ती उम्र को कम करता है। नैचुरल निखार के साथ शरीर को लचीला बनाएं। हड्डियों को करें मजबूत। शरीर को शक्तिशाली बनाता है। शरीर को संतुलन ठीक होता है।

भस्त्रिका -इस प्राणायाम को करने से पूरे शरीर में ऑक्सीजन का ठीक ढंग से प्रवाह होता है। जिससे आपको डायबिटीज के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी निजात मिल जाएगा। 

अनुलोम-विलोम
सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 5 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं। इस प्राणायाम से नाक खुल जाती है। इम्यून सिस्टम को करें ठीक। तनाव और डिप्रेशन से दिलाएं निजात।

हाई बीपी से डरने की जरूरत नहीं, इन योगासनों, घरेलू उपाय और औषधियों से तुरंत करें कंट्रोल

कपालभाति
सांस लेने में आसान हो जाता है। फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलती है। प्राणायाम से नर्व मजबूत होती है। तनाव और टेंशन को रखें दूर। इसके साथ ही तेजी से करें वजन कम। 

वजन कम करने के घरेलू उपाय

  • नियमित रूप से लौकी का जूस पिएं
  • जब भूख लगे तब तरबूज ही खाएं।
  • मेधावटी का सेवन।
  • अंकुरित अनाज खाएं।
  • अनाज का सेवन करें बंद।
  • दलिया और खिचड़ी का सेवन करें।
  • गौमूत्र अर्क 20-25 एमएल पिएं।

12 चरणों में ऐसे करें सूर्य नमस्कार, मन की शांति के साथ शरीर रहेगा दुरुस्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।