1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Yoga Tips: खराब लाइफ स्टाइल है शुगर, आर्थराइटिस जैसे कई रोगों की वजह, स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक टिप्स

Yoga Tips: खराब लाइफ स्टाइल है शुगर, आर्थराइटिस जैसे कई रोगों की वजह, स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक टिप्स

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 04, 2022 11:07 am IST,  Updated : Oct 04, 2022 11:07 am IST

Yoga Tips: किसने सोचा था कि 60 की उम्र में होने वाली बीपी-शुगर की परेशानी अब कम उम्र में लोगों को अपना शिकार बनाएगी। लेकिन ये सब सुनकर डरने की नहीं अपनी आदतें सुधारने की ज़रूरत है।

yoga Tips from Swami Ramdev- India TV Hindi
yoga Tips from Swami Ramdev Image Source : TWITTER

Yoga Tips: आज महानवमी है, व्रत-उपवास के साथ 9 दिन से चला आ रहा डांडिया और गरबा का जश्न भी अब आपको अगले साल देखने को मिलेगा। जिस तरह आज ही के दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, उसी तरह देवी मां से तमाम रोगों का नाश करने की श्रद्धालु कामना करते हैं। वैसे जिस तरह बीमारियां तेज़ी से फैल रही हैं... उसे देखते हुए मां जगदम्बा से स्वस्थ जीवन का वरदान पाना सबसे ज़रूरी हो गया है। किसने सोचा था कि 60 की उम्र में होने वाली बीपी-शुगर की परेशानी अब कम उम्र में लोगों को अपना शिकार बनाएगी। हाई कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, ओबेसिटी, लंग्स प्रॉब्लम आम हो जाएंगी। 

देश 18 करोड़ से ज्यादा गठिया रोगी 

डर इस बात का है कि लोगों को एहसास तक नहीं है कि वो खुद को धीरे धीरे मौत की तरफ धकेल रहे हैं। ज़रा सोचिए जो गठिया का रोग उठना बैठना मुश्किल कर देता है, उसके 18 करोड़ से ज़्यादा मरीज़ हमारे देश में हैं और उनमें भी 80% इस बीमारी को लेकर अलर्ट नहीं हैं। जबकि आर्थराइटिस सिर्फ जोड़ ही खराब नहीं करता... आंख, आंत, दिल, फेफड़े और रीढ़ भी डैमेज करता है।

हाइपरटेंशन और शुगर भी बेकाबू 

कुछ ऐसा ही हाल हाइपरटेंशन से जूझ रहे लोगों का भी है। बीमारी को नज़रअंदाज़ करने और लापरवाही का ही नतीजा है कि दुनियाभर में पिछले 30 साल में हाई बीपी के मरीज़ 97% बढ़ गए हैं। देश के लोगों को अंदर से खोखला करने में शुगर की बीमारी भी पीछे नहीं है और इससे छुटकारा पाना तो दूर...दिन ब दिन बढते डायबिटीज़ पेशेंट्स की गिनती तक कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो रहा है... हालत ये है कि दुनिया के 17% डायबिटिक भारत में हैं। 

लिवर के रोगों की बढ़ी रफ्तार

देश के लोग अपना लिवर भी बचाने में नाकाम हैं और जिस रफ्तार से ये बीमारी बढ़ रही है। उसे देखकर हेल्थ एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अगले 10 साल में ये मौत की सबसे बड़ी वजह होगी। 

दिल की बीमारी नंबर 1 पर 

दिल की बीमारी से होने वाली मौतों में तो हम पहले नंबर पर हैं ही... लेकिन ये सब सुनकर डरने की नहीं अपनी आदतें सुधारने की ज़रूरत है।  खानपान के साथ लाइफस्टाइल ठीक करें और योग-वर्कआउट को जीवन में शामिल करें। 

लाइफस्टाइल डिज़ीज़

  1. हाई बीपी
  2. शुगर
  3. हाई कोलेस्ट्रॉल
  4. ओबेसिटी
  5. थायराइड
  6. लंग्स प्रॉब्लम
  7. इनसोम्निया
  8. आर्थराइटिस
  9. डेफिशियेंसी

आर्थराइटिस 

  • भारत में 18 करोड़ से ज़्यादा मरीज़
  • दुनिया में हर तीसरे शख्स को गठिया 

गठिया का असर, खतरे में ऑर्गन

  • आंख
  • आंत
  • दिल
  • लंग्स
  • स्पाइन

हाइपरटेंशन (दुनिया में) 

  • पिछले 30 साल में 97% बढ़े केस
  • 128 करोड़ से  ज़्यादा पेशेंट
  • 50% से ज़्यादा बीमारी से अंजान

हाइपरटेंशन (भारत में) 

  • भारत में 32% महिलाएं परेशान
  • देश के 38% पुरुषों का बीपी हाई

शुगर की बीमारी, सेहत पर भारी

  • देश में लगभग 8 करोड़ मरीज़
  • 2030 तक 10 करोड़ होने का अनुमान
  • हर 10 में से 1 डायबिटिक
  • दुनिया के 17% पेशेंट भारत में

लिवर की बीमारी 

  1. फैटी लिवर
  2. लिवर सिरोसिस
  3. लिवर कैंसर
  4. देश में 32% लोगों का लिवर खराब

दिल की बीमारी 

  • दुनिया में 53 करोड़ लोग दिल के मरीज़
  • हर 5वें शख्स पर हार्ट अटैक का रिस्क
  • पिछले 10 साल में 100% मामले बढ़े
  • खराब लाइफस्टाइल सबसे बड़ी वजह

बीपी प्रॉब्लम होगी दूर 

  1. खूब पानी पीएं
  2. स्ट्रेस, टेंशन से बचें
  3. खाना वक्त पर खाएं
  4. जंक फूड से बचें
  5. नींद पूरी लें
  6. फास्टिंग ना करें

बीपी नॉर्मल रहेगा, रोज़ खाएं 

  1. खजूर
  2. दालचीनी
  3. किशमिश
  4. गाजर
  5. अदरक
  6. टमाटर

डायबिटीज़: क्या है वजह

  • तनाव
  • बेवक्त खानापान
  • जंकफूड
  • पानी कम पीना
  • नींद पैटर्न डिस्टर्ब
  • वर्कआउट से दूरी
  • मोटापा
  • जेनेटिक

हार्ट बनाएं हेल्दी

  1. लौकी कल्प
  2. लौकी का सूप
  3. लौकी की सब्जी
  4. लौकी का जूस

हार्ट रहेगा हेल्दी, खाएं सुपरफूड 

  • अलसी
  • लहसुन
  • दालचीनी
  • हल्दी

किडनी डिज़ीज़ से कैसे बचें 

  • वर्कआउट करें
  • वजन कंट्रोल करें
  • स्मोकिंग ना करें
  • खूब पानी पीएं
  • जंकफूड से बचें
  • ज्यादा पेनकिलर ना लें

थायराइड कंट्रोल करें 

  • सुबह एप्पल विनेगर पीएं
  • रात में हल्दी दूध लें
  • नारियल तेल में खाना बनाएं
  • 7 घंटे की नींद जरूर लें

Vitamin D Deficiency: सिर्फ धूप ही नहीं इन चीजों से भी मिलता है विटामिन डी, जरूर करें डाइट में शामिल

थायराइड होगा कंट्रोल, आज़माएं ये 

  1. अलसी
  2. नारियल
  3. मुलेठी
  4. मशरूम
  5. हल्दी दूध
  6. दालचीनी

Vitamin D: कहीं आप भी तो नहीं ले रहे जरूरत से ज्यादा Vitamin D? ये लक्षण ना करें इग्नोर

कैल्शियम के लिए ज़रूरी  

  1. बादाम
  2. ओट्स
  3. बीन्स 
  4. तिल 
  5. सोया मिल्क
  6. दूध 

आयरन बढ़ाने के लिए खाएं 

  1. पालक
  2. चुकंदर 
  3. गाजर 
  4. ब्रॉकली
  5. मटर
  6. अनार

Foods For Fitness: मॉडल्स की तरह शरीर को बनाना चाहते हैं सुडौल, तो आज से डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।