1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Yoga Tips: इन आयुर्वेद उपायों से बेटियां बनेगी निरोग, स्वामी रामदेव से जानें किस बीमारी में क्या करें और खाएं

Yoga Tips: इन आयुर्वेद उपायों से बेटियां बनेगी निरोग, स्वामी रामदेव से जानें किस बीमारी में क्या करें और खाएं

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 03, 2022 11:59 am IST,  Updated : Oct 03, 2022 12:02 pm IST

Yoga Tips: बेटियों का सशक्त और स्वस्थ रहना आज के समय की मांग है। कई बेटियां बहुत सी बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं, जिसका उपचार योग से किया जा सकता है। स्वामी रामदेव बता रहे हैं निरोग रहने के कुछ योग, प्राणायाम और आयुर्वेदिक उपचार।

Yoga Tips, Swami Ramdev Baba- India TV Hindi
Yoga Tips Image Source : IMAGE SOURCE: TWITTER

Highlights

  • टूटते बालों से राहत के लिए नारियल तेल में करी पत्ता पकाकर लगाएं।
  • थायराइड के लिए कपालभाति करें।
  • कमजोर मेमोरी के लिए सारस्वत रिष्ट लें।

Yoga Tips: ''या देवी सर्वभूतेषु..मातृ-रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै..नमस्तस्यै नमो नमः'' हमारा धर्म कोई भी हो, हमारी मान्यताएं बेशक अलग-अलग हो लेकिन हमारी सांझा संस्कृति..और सांस्कृतिक विरासत एक है, जिसमें मां को जन्नत का दर्जा दिया गया है। मां को देवी की तरह पूजा जाता हैं, क्योंकि मां ही हैं जो हमें इस धरती पर लाती हैं।  साइंस ने भी साबित कर दिया कि हमारी एनर्जी का सीधा रिश्ता हमारी मां से होता है। जन्म के बाद भले ही शरीर मां से अलग हो जाता है लेकिन दशकों बाद भी बच्चे की इम्यूनिटी पर मां का असर बना रहता है। ईश्वर ही मां के रूप में हमारे बीच हैं। आज महाअष्टमी के इस खास मौके पर ये कहते हुए अफसोस होता है कि आज भी महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Yoga Tips: नेचुरोपैथी को बेहतर इलाज मानते थे बापू, बाबा रामदेव से जानें इसके अनेक फायदे

हम हर दिन महिला हिंसा से जुड़ी खबरें पढ़ते और सुनते हैं। हाल ही में उत्तराखंड की बेटी के साथ जो कुछ हुआ उसे सुनकर हर कोई सहम सा गया। आए दिन महिलाएं हिंसा और कुंठित सोच का शिकार हो रही हैं। ऐसे में आज जरूरत है कि बेटियों को सिर्फ नवरात्रि में पूजा ही ना जाए बल्कि उन्हें हर रोज सम्मान भी मिले। ये तभी होगा,जब बेटी खुद ताकतवर बनेंगी ताकि अपनी रक्षा वो खुद कर सकें।

कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारी

  • ऑस्टियोपोरोसिस
  • कमजोरी
  • आर्थराइटिस
  • दांत कमज़ोर 
  • डिप्रेशन
  • स्किन प्रॉब्लम

कैल्शियम के लिए क्या खाएं?

  • बादाम
  • ओट्स
  • बीन्स 
  • तिल 
  • सोया मिल्क
  • दूध 

आयरन की कमी से बीमारियां

  • एनीमिया
  • सिरदर्द 
  • थकान 
  • चक्कर 
  • सांस में दिक्कत
  • बाल झड़ने की समस्या

आयरन के लिए क्या खाएं?

  • पालक
  • चुकंदर 
  • गाजर 
  • ब्रॉकली
  • मटर
  • अनार

थायराइड के लिए क्या करें?

  • कपालभाति करें
  • सिंहासन फायदेमंद 
  • खट्टी चीजें ना खाएं
  • तला-भुना ना खाएं 
  • कुछ देर धूप में बैठें

PCOD के लिए क्या करें?

  • जंक फूड ना खाएं
  • एलोवेरा जूस पीएं 
  • वजन कंट्रोल करें 
  • चाय-कॉफी कम लें 

ये भी पढ़ें: Yoga Tips: भारत में 3 में से 2 सीनियर सिटिजन हैं क्रॉनिक बीमारी के शिकार, स्वामी रामदेव से जानें बढ़ती उम्र में फिट रहने का मंत्र

बेटियां रहेंगी फिट,  बदलें कुछ आदतें 

  • बासी खाना ना खाएं 
  • ब्रेकफास्ट जरूर करें 
  • स्ट्रेस-टेंशन ना लें
  • दोपहर में आराम करें 
  • बीमारी को इग्नोर ना करें 
  • अपना भी ख्‍याल रखें 

नाम रोशन करेगी बेटी

  1. आत्मसम्मान के बारे में समझाएं
  2. पढ़ाई की अहमियत बताएं
  3. सेल्फ डिफेंस सिखाएं 
  4. आत्मनिर्भर बनाएं

दिन की हेल्दी शुरुआत

  • गिलोय-एलोवेरा जूस लें
  • 20 मिनट वॉक करें
  • 15 मिनट योग करें
  • खीरा,करेला,टमाटर का जूस पीएं

ये भी पढ़ें: Yoga Tips: खराब लाइफस्टाइल से बढ़ रहे कैंसर के मामले, स्वामी रामदेव से जानिए इसका कारगर तरीका

कमजोरी दूर करने के लिए 

  • हरी सब्जियां खाएं
  • टमाटर का सूप पीएं
  • आंवला-एलोवेरा लें

बाल झड़ना होगा बंद 

  1. आंवला,एलोवेरा,व्हीटग्रास का जूस लें
  2. बालों में एलोवेरा लगाएं
  3. नारियल तेल में करी पत्ता पकाकर लगाएं  
  4. बालों की जड़ों में प्याज का रस लगाएं
  5. रोजाना शीर्षासन जरूर करें

सेहत बनेगा शानदार

  1. गिलोय,तुलसी,अश्वगंधा बेहद फायदेमंद
  2. गिलोय,तुलसी,अश्वगंधा की एक-एक गोली लें 
  3. गिलोय,तुलसी,अश्वगंधा खाने के बाद खाएं
  4. खाली पेट सुबह-शाम श्वसारि एक-एक गोली लें

अच्छी सेहत के लिए क्या खाएं 

  • नाश्ते में अंकुरित खाएं
  • मल्टीग्रेन दलिया डायजेशन के लिए बहुत अच्छा
  • लौकी , गाजर का जूस जरूर लें 
  • ज्यादा फैट वाले खाने से दूर रहें 
  • डाइट में दूध या दही-छाछ शामिल करें
  • रात का भोजन 7 बजे से पहले करें

बीमारी कंट्रोल करने के लिए

  • रोजाना अंकुरित मेथी खाएं 
  • रोज गिलोय का काढ़ा पीएं
  • तुलसी से होगी शुगर कंट्रोल 
  • दालचीनी से डायबिटीज कंट्रोल 

हार्ट रहेगा हेल्दी

  • अर्जुन की छाल-दालचीनी का काढ़ा पीएं
  • 2-3 ग्राम अर्जुन छाल पानी में पकाएं
  • काढ़ा पूरी तरह उबल जाने पर पीएं

शरीर का रखें ख्याल

  • पाचन कमजोर होने पर द्राक्षासव लें
  • नर्व्स कमजोर होने पर अश्वगंधारिष्ट लें
  • हार्ट कमजोर होने पर अर्जुनारिष्ट लें
  • कब्ज में अभ्यारिष्ट बेहद कारगर है
  • कमजोर मेमोरी के लिए सारस्वत रिष्ट लें
  • शरीर में गर्मी बढ़ने पर चन्दनासव लें

डायजेशन के लिए 

  • बेल का पाउडर खाली पेट लें
  • व्हीट ग्रास-एलोवेरा जूस लें 
  • हल्का खाना खाएं,समय पर खाएं
  • मिर्च-मसाला,तला-भुना कम खाएं
  • डाइट में दूध या दही-छाछ जरूर लें 
  • सौंफ,अजवाइन का गुनगुना पानी पीएं 
  • बेल का पाउडर बनाकर लें
  • व्हीट ग्रास-एलोवेरा जूस लें 
  • हल्का खाना खाएं
  • खाना समय से खाएं 
  • मिर्च-मसाले कम खाएं
  • कुटजघन वटी और चित्रकादिवटी 
  • 2-2 गोली खाने के बाद लें 
  • सौंफ, धनिए का पानी पिएं
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।