1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गैस-एसिडिटी और खट्टी डकार की तुरंत हो जाएगी छुट्टी, बस सोने से पहल आज़मा लें ये घरेलू उपाय

गैस-एसिडिटी और खट्टी डकार की तुरंत हो जाएगी छुट्टी, बस सोने से पहल आज़मा लें ये घरेलू उपाय

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 02, 2025 11:41 pm IST,  Updated : May 02, 2025 11:49 pm IST

अगर आपके पेट में भी जल्दी जल्दी गैस बनने लगती है, पेट फूल जाता है और खट्टी डकार के साथ पेट से बदबूदार हवा निकलने लगती है। ऐसे में गैस से छुटकारा पाने के लिए आप इन कुछ घरेलू नुस्खे को आज़मा सकते हैं।

गैस-एसिडिटी और खट्टी डकार की छुट्टी- India TV Hindi
गैस-एसिडिटी और खट्टी डकार की छुट्टी Image Source : SOCIAL

इन दिनों लोग पेट की कई समस्याओं से जूझते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से लोग पेट से जुड़ी परेशानियों का शिकार हो रहे हैं। जिसमे सबसे नॉर्मल है गैस का शिकार होना। अगर आपके पेट में भी जल्दी जल्दी गैस बनने लगती है, पेट फूल जाता है और खट्टी डकार के साथ पेट से बदबूदार हवा निकलने लगती है। तो इस वजह से लोग चैन से सो भी नहीं पाते। उनकी हालत पस्त हो जाती है। ऐसे में इस गैस से छुटकारा पाने के लिए आप इन कुछ घरेलू नुस्खे को आज़मा सकते हैं।

गैस-एसिडिटी और खट्टी डकार दूर करने के उपाय:

  • अदरक और हींग: अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को ठीक रखते हैं और खट्टी डकार आने पर फायदेमंद होते हैं।हींग का पानी पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और खट्टी डकारों की समस्या से राहत दिलाता है।

  • सौंफ और मिश्री: अगर आपको रात के समय खट्टी डकार की समस्या आ रही है तो नींबू पानी और दही का सेवन बिल्कुल न करें। ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात के समय आप सौंफ के साथ मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी। दरअसल, सौंफ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट में गैस नहीं बनने देता जबकि मिश्री से पेट को ठंडक मिलती है। 

  • काला नमक और जीरा: काला नमक पाचन के लिए काफी फायदेमंद है। खट्टी डकार की समस्या में काला नमक और जीरे के प्रयोग से राहत पाई जा सकती है। : जीरा पानी पाचन तंत्र को ठीक करता है और गैस, एसिडिटी और खट्टी डकार से छुटकारा दिलाता है।अगर आपको अक्सर खाने के बाद खट्टी डकार की समस्या होती है तो 100 ग्राम जीरे को तवा पर भून लें और फिर महीन पीस लें। रोज खाने के बाद एक ग्लास पानी में आधा चम्मच भुने जीरे का पाउडर और आधा चम्मच काला नमक डालकर पिएं। इससे आपको आराम मिल सकता है। 

  • पुदीना: पुदीने की चाय या पुदीने की पत्तियां खाने के बाद गैस और खट्टी डकार से राहत दिला सकती हैं। पुदीने में कूलिंग इफेक्ट होता है जो सीने की जलन को शांत करता है और एसिडिटी को कम करता है

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।