1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं रुक रहा है मौत का सिलसिला, इस साल अब तक 100 बाघों की मौत

नहीं रुक रहा है मौत का सिलसिला, इस साल अब तक 100 बाघों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Oct 13, 2016 11:16 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 11:16 pm IST

केरल के त्रिशूर के चिड़ियाघर में गुरुवार को सात साल की एक बाघिन दुर्गा की मौत हो गई, जिसके साथ ही इस साल देश में मरने वाले बाघों की संख्या 100 हो गई है।

Tiger- India TV Hindi
Tiger

नई दिल्ली:  केरल के त्रिशूर के चिड़ियाघर में गुरुवार को सात साल की एक बाघिन दुर्गा की मौत हो गई, जिसके साथ ही इस साल देश में मरने वाले बाघों की संख्या 100 हो गई है। दुर्गा को केरल के वायानाड वन्यजीव अभयारण्य से लाया गया था। वायनाड अभयारण्य के प्रमंडलीय वन अधिकारी धनेश कुमार ने आईएएनएस से कहा कि इलाज के दौरान चिड़ियाघर में बाघिन की मौत हो गई। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कुमार ने कहा, "हम उसे 27 सितंबर से ही जंगल के बाहर भटकते हुए देख रहे थे। वह कमजोर लग रही थी और बकरी तथा मवेशियों का शिकार कर रही थी। हमने उसे नौ अक्टूबर को पकड़ा और चिड़ियाघर ले गए, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।" उन्होंने कहा कि बाघिन को टैग नहीं किया गया था। हमने उसका नाम दुर्गा रखा था, क्योंकि उसे दुर्गा अष्टमी के दिन पकड़ा गया था।

त्रिशूर चिड़ियाघर में पशु चिकित्सक विनय ने आईएएनएस से कहा, "उसका अगला पैर घायल था और एक कनाइन दांत नहीं था, जिसका कारण शायद जंगल में किसी अन्य जानवर के साथ उसकी लड़ाई रही होगी।" भारत के वन्यजीव संरक्षण सोसायटी के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2016 में भारत में 100 बाघों की मौत हो चुकी है। इनमें से 36 बाघों को शिकार के करने के लिए मारा गया है। साल 2015 में 91 बाघ मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत