1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: रायपुर में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

छत्तीसगढ़: रायपुर में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2016 08:06 pm IST,  Updated : Nov 20, 2016 08:06 pm IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। घटना के कारण हावड़ा मुंबई रेल मार्ग में आवागमन बाधित हुआ है।

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। घटना के कारण हावड़ा मुंबई रेल मार्ग में आवागमन बाधित हुआ है। रेल विभाग के अधिकारियों ने रविवार को रायपुर में बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 22 किलोमीटर दूर सिलयारी मांढर के मध्य मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी बिलासपुर से रायपुर की तरफ रवाना हुई थी। जब वह सिलयारी मांढ़र रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची, तब उसके 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का दल रवाना किया गया तथा सुधार कार्य शुरू कर दिया गया। 

इन्हें भी पढ़ें:

इस दुर्घटना के कारण लगभग आधा दर्जन रेल गाडि़यों को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुधार कार्य जारी है तथा जल्द ही इस मार्ग में आवागमन शुरू हो जाएगा। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत