छपरा: बिहार के सारण जिले में एक गांव के नजदीक सड़क निर्माण कंपनी के दो कर्मचारियों की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
( देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें )
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने बताया कि कल रात भगवानपुर गांव के नजदीक हमलावरों ने शिविर कार्यालय पर छापेमारी की और इसके दो कर्मचारियों लालबाबू मिश्रा (35) और धरवीर कुमार राय (34) की गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी के दो कर्मचारियों के हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।