1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त WiFi का इस्तेमाल 20 लाख लोग: गूगल

भारत में रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त WiFi का इस्तेमाल 20 लाख लोग: गूगल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2016 07:52 pm IST,  Updated : Jul 29, 2016 07:52 pm IST

सर्च इंजन कंपनी गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कहा है कि भारत में लगभग 20 लाख लोग हर महीने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

Google- India TV Hindi
Google Image Source : PTI

न्यूयार्क: सर्च इंजन कंपनी गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कहा है कि भारत में लगभग 20 लाख लोग हर महीने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। यह वाईफाई सुविधा गूगल व रेलटेल ने स्थापित लगाई है। भारत में जन्मे पिचाई ने निवेशकों के साथ एक संवाद में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, हम भारत के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले लाखों भारतीयों को हाईस्पीड वायरलेस इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे तथा रेलटेल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हर महीने लगभग 20 लाख लोग पहले ही लॉग इन कर रहे हैं और अपने सेल्युलर नेटवर्क पर पूरे दिन में वे जितने डेटा का इस्तेमाल करें उससे 15 गुणा इस सुविधा के तहत उपयोग करते हैं।

गूगल ने देश के 23 प्रमुख स्टेशनों पर वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे की दूरसंचार इकाई रेलटेल से गठजोड़ किया है। इन रेलवे स्टेशनों में मुंबई सेंट्रल, पुणे, भुवनेश्वर, भोपाल, रांची, रायपुर, विजयवाड़ा, एर्नाकुलम, विशाखापट्टनम, जयपुर, पटना, गुवाहाटी, उज्जैन, इलाहाबाद व चेन्नई सेंट्रल है। गूगल की इस साल के आखिर तक इस परियोजना के तहत देश भर में 100 रेलवे स्टेशनों पर हाईस्पीड सार्वजनिक वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने की मंशा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत