1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में आंधी..तूफान, वज्रपात की चपेट में आकर 23 की मौत

बिहार में आंधी..तूफान, वज्रपात की चपेट में आकर 23 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : May 29, 2017 06:46 am IST,  Updated : May 29, 2017 11:50 am IST

बिहार के विभिन्न जिलों में रविवार को बारिश के चलते वज्रपात और आंधी..तूफान की चपेट में आकर 23 लोगों की मौत हो गयी। राज्य के आठ जिलों में बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हुई।

Bihar, heavy rain- India TV Hindi
Bihar, heavy rain

पटना: बिहार के विभिन्न जिलों में रविवार को बारिश के चलते वज्रपात और आंधी..तूफान की चपेट में आकर 23 लोगों की मौत हो गयी। राज्य के आठ जिलों में बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हुई। 

आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि प्रदेश में वज्रपात और आंधी...तूफान की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत हो गयी। इसमें से पांच लोगों की मौत दीवार गिरने के कारण हुई जबकि बाकी की मौत वज्रपात के कारण हुई।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी चंपारण के दो अंचलों में छह, पूर्वी चंपारण में पांच, जमुई में चार, मुंगेर एवं मधेपुरा में 2-2, वैशाली, सहरसा और समस्तीपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गयी। 

पश्चिम चंपारण के योगापट्टी अंचल अधिकारी शंभूनाथ राम ने बताया कि मरने वालों में मैनेजर चौधरी, चन्द्रावती देवी (55), शंभा देवी (40), रीमा कुमारी (14) एवं परमशीला कुमारी (16) की मौत दीवार गिरने के कारण हुई। 

वहीं, लौरिया अंचल अन्तर्गत धोबनी वृत्ता टोला गांव निवासी मुकेश कुमार (16) की भी आंधी..तूफान की चपेट में आकर मौत हो गयी। पूर्वी चंपारण आपदा प्रबंधन वरीय उपसमाहर्ता मनोज कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी। 

मृतकों में कंठलाल राय (70), मीना देवी (40), सुनीता देवी (32), वीणा कुमारी (19) तथा सुशीला देवी (40) शामिल हैं। 

अनिरूद्ध कुमार ने यह भी बताया कि आज की घटनाओं में मारे गये लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये का मुआवजा भी दिया जायेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत