राष्ट्रीय खबरें-
ASIA CUP LIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया
24 फरवरी से शुरु हुए एशिया कप का सबसे रोमांचक मैच आज मीरपुर में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आगे पढ़ें
अदालत में बोले कन्हैया पुलिस के सामने मेरे साथ मार-पीट की गई
जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त वकीलों के जांच पैनल के सामने कहा है कि 17 फरवरी को जब उसे पटियाला हाउस अदालत परिसर ले जाया गया तब वकीलों की वर्दी में लोगों ने पुलिस के सामने उसे पीटा, धक्का मारा और घायल कर दिया। गौरतलब है कि कन्हैया कुमार को जेएनयू मामले पर राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आगे पढ़ें
सामने आया 'मुरथल कांड' का चश्मदीद, माना महिलाओं से हुई बदसलूकी
हरियाणा में जाट आंदोलन के पीछे हुए मुरथल गैंगरेप की वारदात की जांच एजेंसी एसआईटी ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने अपील की है कि इस मामले में पीड़ित लोग सामने आएं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में अगर कोई पीड़ित सामने आता है तो उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। आगे पढ़ें
JNU विवादः एक और छात्र ने किया सरेंडर, दो की तलाश जारी
जेएनयू में देश विरोधी नारेबाज़ी के आरोपी छात्रों में से एक आशुतोष कुमार ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वहीं दो छात्रों, उमर ख़ालिद और अनिर्बान, की पुलिस रिमांड आज ख़त्म हो रही है। आगे पढ़ें
राजनाथ की दो टूक- अगर PAK से फायरिंग हुई, तो हम भी गोलियां नहीं गिनेंगे
गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड यात्रा पर हैं. इस दौरान खटीमा में शनिवार को उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान रहा. गृह मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अगर गोलियां पाकिस्तान पर चलानी हो, तो उसकी गिनती नहीं करनी चाहि। हालांकि, राजनाथ ने इससे पहले यह भी कहा कि पहली गोली हिंदुस्तान तरफ से नहीं चलनी चाहिए। लेकिन इसके बाद भी अगर पाकिस्तान गोली चलाए तो फिर उन पर गोली चलाते समय गिनती नहीं करनी चाहिए।
मध्यप्रदेश सचिवालय भर्ती घोटाले में दिग्विजय सिंह को जमानत मिली
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय भर्ती घोटाले में कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जमानत मिल गई है। भोपाल जिला अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी है। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
पूर्वी अफगानिस्तान में फिदायी बम हमले में 10 लोगों मौत
अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार मैं बाजार के पास एक फिदायी बम हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। आगे पढ़ें
मेक्सिको निवासियों ने ट्रम्प के साथ अभद्र तकरार में अपने पूर्व राष्ट्रपति का समर्थन किया
मेक्सिको निवासियों ने डोनॉल्टड ट्रम्प के साथ अभद्र तकरार में अपने पूर्व राष्ट्रपति विसेंटे फॉक्स का समर्थन किया है। फॉक्स ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के प्रबल दावेदार ट्रम्प को पागल और झूठा मसीहा करार दिया था। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
First time in India: देश में हुई पहली बार सोने की खदान की नीलामी, वेदांता ने जीती बोली
वेदांता लिमिटेड ने भारत में पहली बार हुई सोने की खदान की नीलामी में जीत हासिल की है। यह सोने की खदान छत्तीसगढ़ में स्थित है। इस खदान के लिए देश की चार बड़ी कंपनियां दौड़ में थी। केंद्र सरकार ने गोल्ड माइनिंग सेक्टर को पहली बार प्राइवेट कंपनियों के लिए खोला है। इस कदम के पीछे सोने के महंगे आयात पर अंकुश लगाना है। पिछले साल भारत ने 36 अरब डॉलर मूल्य का सोना आयात किया था। आगे पढ़ें
आम बजट के दिन सरकारी बैंकों की हड़ताल, SBI और इंडियन बैंक के कर्मचारी भी होंगे शामिल
जिस दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली देश का बजट पेश करेंगे, उसी दिन सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल करेंगे। एसबीआई से लेकर तमाम सरकारी बैंकों के कर्मचारी इस दिन हड़ताल पर रहेंगे, जिससे आम जनता को बैंकिंग लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
आलिया के लिए केआरके से भिड़े सिद्धार्थ मल्होत्रा
कमाल राशिद खान (केआरके) हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने ऐसा कुछ बोल दिया है जिसे लेकर वह चर्चा में आ गए हैं। आगे पढ़ें
Pics: आलिया-सिद्धार्थ ने करवाया हॉट फोटोशूट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय से अपने लव अफेयर्स की खबरों को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जा चुका है। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
भारत बनाम पाकिस्तान : क्रिकेट की पिच पर किसी जंग से कम नहीं है आज का मैच
क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान आमने सामने होते हैं तो ये मुक़ाबला किसी महासंग्राम से कम नहीं होता। दोनों देशों में सड़कें वीरान हो जाती हैं और गलियां सूनी। लोग सारे काम छोड़कर अपने टीवी सेट के सामने बैठ जाते हैं। दरअसल विश्व क्रिकेट की ये सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विता होती है। आगे पढ़ें
विराट कोहली के पाकिस्तानी प्रशंसक को मिली जमानत
पाकिस्तान में भारतीय राष्ट्रध्वज फहराने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के पाकिस्तानी प्रशंसक को जमानत मिल गई है। आगे पढ़ें