1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MATHURA: मरी हुई गायों से भरे ट्रक को गुस्साए लोगों ने लगाई आग

MATHURA: मरी हुई गायों से भरे ट्रक को गुस्साए लोगों ने लगाई आग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 23, 2016 10:23 am IST,  Updated : Jun 23, 2016 10:25 am IST

मथुरा: मथुरा (यूपी) के चौमुहान इलाके के बाशिंदों ने 30 मृत गायों को लेकर जा रहे एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 की नाकेबंदी कर दी।

Mathura
- India TV Hindi
Mathura

मथुरा: मथुरा (यूपी) के चौमुहान इलाके के बाशिंदों ने 30 मृत गायों को लेकर जा रहे एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाइवे पर जाम भी लगा दिया। जानकारी के मुताबिक लोगों ने ट्रक से गाएं उतारने के बाद ट्रक को आग के हवाले कर दिया। वहीं जाम खुलवाने पहुंची पुलिस की आक्रोशित लोगों संग नोकझोक भी हुई।

यह ट्रक चौमुहा के बाहरी इलाके में खड़ा था। पुलिस ने बताया कि यह संकट उस समय शुरू हुआ जब कुछ लोगों ने ट्रक से नीचे खून टपकने की बात कही। इस ट्रक से दुर्गंध भी आ रही थी। जब उन्होंने वाहन से प्लास्टिक हटाया तो पाया कि यह मृत गायों से भरा हुआ है।

खबर फैलते ही लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी और लोग आक्रोशित हो गए। इतने में मौक भांप ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर वहां से भाग निकले। ट्रक को आग लगाए जाने की खबर पाकर जब पुलिस वहां पहुंची तो लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

एसडीएम चट्टा, विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि ट्रक में कुल 30 मृत गाएं पाई गई। पुलिस ने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग की नाकेबंदी कर दी। मिश्रा ने बताया कि देर रात तक नाकेबंदी हटा दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत