मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ और बागपत जनपद में 30 नवम्बर तक करीब 300 करोड़ रुपये कालेधन का खुलासा हुआ है। आयकर आयुक्त अंजलि तिवारी ने कहा कि यह रुपया मेरठ और बागपत जिलों में 600 लोगों का है, जिन्होंने कालेधन के संबंध में प्रधानमंत्री द्वारा दी गई चेतावनी के बाद अपने कालेधन का खुलासा किया है। इनमें से करीब 80 फीसदी अकाउंट मेरठ जिले के हैं।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
मेरठ में सिंचाई विभाग के इंजीनियर के यहां बरामद नोट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तलाशी की कार्रवाई चल रही है। अधिशासी अभियंता के परिजनों के खातों को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि 8 नंवबर के बाद से अकाउंट में जमा होने वाली राशि पर विभाग की नजर है। हर 15 दिन बाद अकाउंट में जमा हो रही ट्रांजेक्शन की जानकरी विभाग को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद व्यापारियों को भी नोटिस देकर उनसे जानकारी मांगी गई है।