1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहरे की वजह 17 रेलगाड़ियों का समय बदला, 40 देरी से

कोहरे की वजह 17 रेलगाड़ियों का समय बदला, 40 देरी से

 Written By: IANS
 Published : Dec 26, 2016 12:32 pm IST,  Updated : Dec 26, 2016 12:32 pm IST

उत्तर भारत के बहुत से इलाकों में घने कोहरे की वजह से सोमवार को 17 रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया और 40 देरी से चल रही हैं।

40 trains late and 17 trains route diverted due to heavy fog- India TV Hindi
40 trains late and 17 trains route diverted due to heavy fog

नई दिल्ली: उत्तर भारत के बहुत से इलाकों में घने कोहरे की वजह से सोमवार को 17 रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया और 40 देरी से चल रही हैं। उत्तरी रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस अपने नियत समय से 26 घंटे की देरी से, हावड़ा कालका मेल और पूर्वा एक्सप्रेस अपने नियत समय से 11 घंटे की देरी से और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से चल रही है।

अधिकारी ने कहा कि किसी भी रेलगाड़ी को रद्द नहीं किया गया है।

इस बीच, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन करने वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार, उड़ानों का संचालन मामूली रूप से प्रभावित हुआ है और किसी भी उड़ान को रोका नहीं गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत