1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दो समुदायों के बीच झड़प में 44 लोग गिरफ्तार

दो समुदायों के बीच झड़प में 44 लोग गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 02, 2016 06:34 am IST,  Updated : Oct 02, 2016 06:34 am IST

वलसाड: दक्षिण गुजरात के वलसाड जिला स्थित उमरगांव तहसील के संजान गांव में कल देर रात दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद 44 लोग गिरफ्तार किए गए। उमरगांव थाने के

gujrat- India TV Hindi
gujrat

वलसाड: दक्षिण गुजरात के वलसाड जिला स्थित उमरगांव तहसील के संजान गांव में कल देर रात दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद 44 लोग गिरफ्तार किए गए। उमरगांव थाने के निरीक्षक जे जी माली ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसूगैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। भीड़ पथराव कर रही थी।

उन्होंने बताया कि समस्या रात करीब दस बजे शुरू हुई जो करीब ढाई बजे तक चली। गांव में पुलिस सुरक्षा और गश्ती बढ़ा दी गयी है। अधिकारी ने कहा, कल दोपहर एक मोटरसाइकिल ने संजान चौराहे पर एक एक चारपहिये वाहन को टक्कर मार दी जिसके बाद दो समुदायों के बीच कहासुनी हो गयी। तब स्थिति काबू कर लिया गया था लेकिन देर रात दोनों समुदायों के लोग फिर भिड़ गए एवं एक दूसरे पर पथराव करने लगे।

भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया एवं पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया। माली ने बताया कि हमने प्राथमिकी दर्ज की और आज 44 लोगों को गिरफ्तार किया। वे नवसारी जेल भेजे गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत