1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छिंदवाड़ा में कार से 47 लाख रुपये पुराने नोट बरामद

छिंदवाड़ा में कार से 47 लाख रुपये पुराने नोट बरामद

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2016 02:14 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 02:14 pm IST

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की पुलिस ने सोमवार को एक कार से महाराष्ट्र से अमरावती ले जाए जा रहे 47 लाख रुपये मूल्य के 500-1,000 रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं। पुलिस

500 note- India TV Hindi
500 note

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की पुलिस ने सोमवार को एक कार से महाराष्ट्र से अमरावती ले जाए जा रहे 47 लाख रुपये मूल्य के 500-1,000 रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने कार से नकदी बरामद होने की सूचना आयकर विभाग को दे दी है। पुलिस अधीक्षक जे. के. पाठक ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार को मोहगांव की पुलिस को कार के जरिये नकदी ले जाने की सूचना मिली। इसी आधार पर एक इंडिगो कार की तलाशी ली गई और उसमें रखे बैगों में 500-1,000 के नोट मिले, जिनकी कुल राशि 47 लाख रुपये है।"

पाठक के अनुसार, "छिंदवाड़ा निवासी गोविंद यह रकम महाराष्ट्र से अमरावती बदलने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पुराने नोट बरामद किए जाने की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।"

उल्लेखनीय है देश में 500-1,000 रुपये के नोट अमान्य किए जाने के बाद एक तरफ इन नोटों को बदलवाने बैंकों और डाकघरों के बाहर लंबी कतारें लगी है, वहीं एटीएम के बाहर भी लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत