1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिठाई खाने से 71 बच्चे बीमार

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिठाई खाने से 71 बच्चे बीमार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 17, 2016 08:28 am IST,  Updated : Aug 17, 2016 08:28 am IST

संबलपुर: ओडि़शा के संबलपुर जिले में कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत की ओर से वितरित की गई मिठाई खाने से कम से कम 71 स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों की

odisha- India TV Hindi
odisha

संबलपुर: ओडि़शा के संबलपुर जिले में कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत की ओर से वितरित की गई मिठाई खाने से कम से कम 71 स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों की आयु पांच से 12 वर्ष के बीच है। ये बच्चे संबलपुर जिले के लिपिंदा पंचायत में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर बूंदी खाने के बाद बीमार पड़ गए।

प्रभावित बच्चों को यहां स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों ने मिठाई खाने के तीन घंटे के भीतर उल्टी और पेचिश की शिकायत की। संबलपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी कोदंड राव ने कहा कि अभी तक 51 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बाकी 20 बच्चे निगरानी में हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चे संदिग्ध भोजन विषाक्तता के चलते बीमार पड़े। जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने अस्पताल का दौरा किया और बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिये गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत