1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में सड़क दुर्घटना में 9 बस यात्रियों की मौत

राजस्थान में सड़क दुर्घटना में 9 बस यात्रियों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2017 12:50 pm IST,  Updated : Jul 22, 2017 12:50 pm IST

राजस्थान में उदयपुर के पास शनिवार सुबह एक बस पलट गई, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए।

Road accident, Rajasthan- India TV Hindi
Road accident, Rajasthan

जयपुर: राजस्थान में उदयपुर के पास शनिवार सुबह एक बस पलट गई, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। मरने वालों में छह महिलाएं हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि घटना सुबह करीब नौ बजे हुई, जब अहमदाबाद से हरिद्वार जा रही बस अहमदाबाद-उदयपुर मार्ग पर पलट गई।

अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि चार अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

ख़बरों के अनुसार एक दोपहिया वाहन को बचाने की कोशिश में बस नियंत्रण के बाहर हो गई और पलट गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत