1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 9000 करोड़ लेकर भागने वाले विजय माल्या ने लंदन में खरीदी 2000 करोड़ की प्रापर्टी

9000 करोड़ लेकर भागने वाले विजय माल्या ने लंदन में खरीदी 2000 करोड़ की प्रापर्टी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2017 12:13 pm IST,  Updated : May 09, 2017 12:13 pm IST

नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा ब्रिटेन भाग चुके डिफाल्टर विजय माल्या को ‘King Of Good Times’ ऐसे ही नहीं कहा जाता। देश के बैंकों को सिरदर्द देने वाले माल्या अभी लंदन में हैं और 15 मिलियन डॉलर के बड़े से बंगले में ऐशो-आराम के साथ रह रहे हैं।

Vijay Mallya- India TV Hindi
Vijay Mallya

नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा ब्रिटेन भाग चुके डिफाल्टर विजय माल्या को ‘King Of Good Times’ ऐसे ही नहीं कहा जाता। देश के बैंकों को सिरदर्द देने वाले माल्या अभी लंदन में हैं और 15 मिलियन डॉलर के बड़े से बंगले में ऐशो-आराम के साथ रह रहे हैं। माल्या पर 9,000 करोड़ का ऋण बकाया है, जो उन्हें देश के अलग-अलग बैंकों को देना है। ('मेरे आंसुओं को कमज़ोरी ना समझना', MLA की फटकार के बाद लेडी IPS का जवाब)

वहीं भारत सरकार द्वारा ब्रिटेन भाग चुके माल्या के प्रत्यर्पण के लिए कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही हैं। ब्रिटेन सरकार इसमें भारत की कोई मदद नहीं करना चाहती है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में विजय माल्या ने लंदन में 2000 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है। इसके अलावा उन्होंने गुप्त नंबरों वाले 5 बैंक अकाउंट भी खोले हैं।

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक उन्होंने ये प्रापर्टी लंदन के बीचों बीच खरीदी है। इसमें उन्होंने एक मेंशन, रॉ हाउस न। 18,19 कॉमवेल टेरेस, रिजेंट्स पार्क लंदन में खरीदा है। इसकी कीमत लगभग 516 करोड़ बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ऐसी ही 3 और प्रापर्टीज उन्होंने लंदन के अलग अलग हिस्सों में खरीदी हैं।

भारत के प्रत्यर्पण आग्रह पर पिछले महीने ब्रिटेन के अधिकारियों ने माल्या को गिरफ्तार किया था। हालांकि, लंदन की एक अदालत ने कुछ ही घंटे में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। इसके बाद इस मामले पर 17 मई को सुनवाई होना तय हुआ। 4 मई को केन्द्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने ब्रिटेन के गृह विभाग में सचिव पेट्सी विल्किंसन से मुलाकात के दौरान माल्या के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया था। इस दौरान ब्रिटेन की ओर से हर संभव मदद करने का वादा भी किया गया था।

बता दें माल्या पर विभिन्न भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ से अधिक धन बकाया है। वे बीते साल 2 मार्च को भारत छोड़कर ब्रिटेन भाग चुके हैं। हांलाकि माल्या बैंकों को वन टाइम सेटलमेंट ऑफर दो बार कर चुके हैं। इसमें पहले उन्होंने 4000 करोड़ रुपए के सेटलमेंट का ऑफर दिया था, जिसे बैंकों ने ठुकरा दिया था। इसके बाद दूसरी बार उन्होंने 6868 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी, इस पर भी बैक राजी नहीं हुए।

ये भी पढ़ें: यहां सभी भाई करते हैं एक ही लड़की से शादी, एक टोपी पर निर्भर करता है विवाहित जीवन

भारत का एक मात्र श्मशान जहां लाशों से भी वसूलते हैं पैसे......
ये इंटर पास शख्स है पेट्रोल पंप में चिप लगाकर तेल चोरी कराने वाला मास्टरमाइंड...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत