1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 948 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 948 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

 Written By: IANS
 Published : Aug 15, 2016 06:43 am IST,  Updated : Aug 15, 2016 06:43 am IST

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 948 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है।

independence Day- India TV Hindi
independence Day

नई दिल्ली: भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर वीरता के लिए सात पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई। इसमें दो को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। इसकी घोषणा रविवार को की गई। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 948 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। इनमें उप निरीक्षक दुदेकुला सिद्दाह और तेलंगाना पुलिस के कांस्टेबल चौगोनी नागाराजू को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मरणोपरांत दिया जाएगा।

पुरस्कार पाने वालों में 170 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 88 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 683 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक की घोषणा की गई।

स्वतंत्रता दिवस, 2016 के अवसर पर कुल 19 पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है, जिसमें 2 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का सुधारात्मक सेवा पदक और 17 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान की घोषणा की गई।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 31 पदक हासिल किए। इसमें विशिष्ट सेवा के लिए 6 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 25 पुलिस पदक हैं। दिल्ली पुलिस को 20 पदक मिले। इसमें 4 पुलिस पदक वीरता के लिए, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा के लिए और सराहनीय सेवा के लिए 16 पुलिस पदक हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को 107 पुलिस पदक दिए गए। इसमें 43 पुलिस पदक वीरता के लिए, 5 राष्ट्रपति पुलिस पदक विशेष सेवा के लिए और सराहनीय सेवा के लिए 58 पुलिस पदक शामिल हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) को 62 पुरस्कार मिले। इसमें वीरता के लिए 10 पुलिस पदक, विशेष सेवा के लिए 6 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 46 सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक शामिल हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को 25 पुरस्कार दिए गए। इसमें विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक और 23 पदक सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक शामिल हैं।

भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) को 25 पुलिस पदक, सीमा सुरक्षा बल (SSB) को 13 और विशेष सुरक्षा समूह (SPG) को 8 पुरस्कार मिले।

गृह मंत्रालय के खुफिया ब्यूरो को 35 पुलिस पदक मिले। इसमें एक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 8 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 26 पुलिस पदक सराहनीय सेवा के लिए शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत