1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरविंद केजरीवाल का धारा 370 हटाए जाने पर किया BJP का समर्थन, जानिए क्या कहा

अरविंद केजरीवाल का धारा 370 हटाए जाने पर किया BJP का समर्थन, जानिए क्या कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 01:21 pm IST

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का कई राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर बीजेपी का समर्थन करते हुए कहा कि हम सरकार के जम्मू-कश्मीर के फैसले पर उनका समर्थन करते हैं।

Aam Aadmi Party and Arvind Kejriwal Reaction on Removal of Article 370 from Jammu and Kashmir- India TV Hindi
Aam Aadmi Party and Arvind Kejriwal Reaction on Removal of Article 370 from Jammu and Kashmir

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का कई राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर बीजेपी का समर्थन करते हुए कहा कि हम सरकार के जम्मू-कश्मीर के फैसले पर उनका समर्थन करते हैं। हमें उम्मीद है कि इससे राज्य में शांति और विकास होगा। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के अलावा सोमवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान कई दलों ने इस फैसले के लिए सरकार की सराहना की है।

Related Stories

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के अधिकतर अंश खत्म करने का फैसला किया है। सरकार ने जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बनाने का भी फैसला किया है और लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग करके अलग केंद्र शासित राज्य बनाने का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर पर राज्यसभा में जानकारी देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए यह जरूरी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत