Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर बाबा रामदेव ने कहा- इंतजार खत्म होने वाला है

कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर बाबा रामदेव ने कहा- इंतजार खत्म होने वाला है

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 04, 2019 09:29 pm IST, Updated : Aug 04, 2019 09:29 pm IST

योगगुरु रामदेव ने भारत सरकार से कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि अब एक देश, एक संविधान, एक कानून का राज होगा।

Baba Ramdev- India TV Hindi
Baba Ramdev

हरिद्वार: योगगुरु रामदेव ने भारत सरकार से कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि जिसका इंतजार था, अब वो जल्द होने वाला है। उन्होंने कहा कि एकता और अखंडता के लिए जरूरी है कि देश का एक संविधान, एक झंडा और एक एजेंडा हो। रामदेव ने कहा, ''जम्मू कश्मीर में सरकार की सतर्कता इस बात की और इशारा कर रही है कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने वाला है।''

Related Stories

उन्होंने कहा, ‘‘अब वह दिन जल्दी आने वाला है जब देश में एक संविधान और एक कानून होगा।’’ राममंदिर के मसले पर रामदेव ने कहा कि राममंदिर मुद्दे के हल के लिए बनायी गयी मध्यस्थता कमेटी ने केवल समय बर्बाद किया।

उन्होंने कहा कि उससे कोई हल निकलने वाला नहीं था और यह शंका उन्होंने पहले भी जाहिर की थी। रामदेव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को जल्दी से जल्दी राममंदिर के बारे में फैसला देना चाहिए क्योंकि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं।

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement