Kanya Rashifal 10 January 2026: कन्या राशि के लोगों को 9 जनवरी के दिन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। आपके अटके हुए कार्य शनिवार के दिन पूरे हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर किसी से हुई मुलाकात आपके लिए यादगार बन सकती है। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं कन्या राशि का दैनिक राशिफल।
कन्या राशिफल 10 जनवरी 2026
शनिवार का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आएगा। बिजनेस सम्बन्धी मीटिंग में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सीखने की कोशिश करेंगे। आज आपकी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपकी बचपन की यादें ताज़ा हो जाएगी।
- शुभ रंग - बैंगनी
- शुभ अंक - 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026