नयी दिल्ली: नोटबंदी के कदम के लिए केंद्र पर अपना हमला तेज करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी मंगलवार को संसद तक विरोध मार्च निकालेगी और इसमें दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी हिस्सा लेंगे।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
केंद्र सरकार के नोटबंदी के कदम को घोटाला करार देते हुए आप नेता आशीष खेतान ने आरोप लगाया कि आम जनता पीडि़त है जबकि बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किये जा रहे हैं। खेतान ने कहा, हम उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में मंगलवार को संसद मार्च निकालेंगे।
खेतान ने कहा कि मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल फिलहाल पंजाब में हैं। वह नोटबंदी के कदम के खिलाफ जोरदार आवाज बने हैं। पार्टी नेताओं के अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री भी मार्च में हिस्सा लेंगे।