1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार ने बदली आधार टैगलाइन, अब बना 'मेरा आधार, मेरी पहचान'

सरकार ने बदली आधार टैगलाइन, अब बना 'मेरा आधार, मेरी पहचान'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2016 07:27 am IST,  Updated : Jul 02, 2016 07:28 am IST

सरकार ने आधार के टैगलाइन से 'आम आदमी' हटा दिया है। यह कदम विभिन्न लोगों से अनुरोध प्राप्त होने के बाद उठाया गया है। अनुरोध करने वालों में दिल्ली भाजपा के एक नेता भी शामिल हैं

aadhar card- India TV Hindi
aadhar card

नई दिल्ली: सरकार ने आधार के टैगलाइन से 'आम आदमी' हटा दिया है। यह कदम विभिन्न लोगों से अनुरोध प्राप्त होने के बाद उठाया गया है। अनुरोध करने वालों में दिल्ली भाजपा के एक नेता भी शामिल हैं। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय को भेजे गए 28 जून की तिथि वाले एक पत्र में कहा गया है कि आधार टैगलाइन आम आदमी का अधिकार को बदलकर 'मेरा आधार, मेरी पहचान' कर दिया गया है।

उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने 19 सितम्बर 2015 को प्रधानमंत्री कार्यालय में एक अर्जी देकर टैगलाइन आधार इज राइट ऑफ कॉमन मैन में सुधार की मांग की थी क्योंकि आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय का अधिकार है चाहे वह गरीबी रेखा से नीचे का हो, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का हो, निम्न या उच्च आय वर्ग का हो।

यद्यपि UIDAI की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हुई लेकिन एक सूत्र ने कहा कि टैगलाइन करीब छह महीने पहले बदली गयी थी और इस पर चर्चा आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से ही हो रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत