नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में झाड़ू फेरने के बाद अब आप संस्थापक पंजाब में झाड़ू का करिश्मा दिखाने को बेताब हैं। अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कितना गंभीर हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब चुनाव होने में अभी एक साल से ऊपर का वक्त बाकी है उन्होंने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी की पहली सूची में करीब 19 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं जो पंजाब में झाड़ू को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे।