1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल: लेडी टीचर पर एसिड अटैक, बाबूलाल गौर देखने पहुंचे अस्पताल

भोपाल: लेडी टीचर पर एसिड अटैक, बाबूलाल गौर देखने पहुंचे अस्पताल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 18, 2016 04:32 pm IST,  Updated : Jun 18, 2016 04:32 pm IST

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। लड़की पेशे से टीचर है और एक कारोबारी की बेटी बतायी जा रही है। फिलहाल वह अस्पताल

acid attack- India TV Hindi
acid attack

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बाइक सवार  दो युवकों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। लड़की पेशे से टीचर है और एक कारोबारी की बेटी बतायी जा रही है। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। दोनों आरोपी अब तक फरार हैं।

ये वारदात शनिवार सुबह तब हुई जब ये लेडी टीचर ई- 7 इलाके के बस स्टॉप पर खड़ी थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आए और उससे पता पूछने के बहाने बातचीत शुरु कर दी इसी दौरान अचानक एक युवक ने युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया और दोनों युवक वहां से फरार हो गए। तेजाब हमले के बाद बुरी तरह झुलसी युवती भागते हुए नजदीक के एक मंदिर में पहुंची जिसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में भर्ती युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। हबीबगंज थाना प्रभारी रवीन्द्र यादव के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती मूल रूप से बैतूल जिले की रहने वाली है। युवती कई सालों से भोपाल में किराए के मकान में रहती है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV के जरिए एसिड अटैक करने वालों  का पता करने की कोशिश कर रही है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर युवती को देखने अस्पताल पहुंचे गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमलावारों को जल्द पकड़ने की कार्रवाई की जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत